Aaj Ka Rashifal, 03 February 2026: आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए नई उम्मीद और ऊर्जा लेकर आ रहा है। आज का दिन खासतौर पर लीडरशिप, काम करने के तरीके और निर्णय क्षमता से जुड़ा रहेगा। मेष, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों के लिए यह खुद को साबित करने और बड़ी जिम्मेदारियां संभालने का बेहतरीन अवसर है। वहीं मिथुन, तुला और कुंभ राशि के लोग अपनी बौद्धिक क्षमता और नेटवर्किंग के दम पर आगे बढ़ सकते हैं। वृषभ और कन्या राशि के लिए दिन स्थिरता और ठोस प्लानिंग के लिहाज से शुभ रहेगा, जबकि कर्क और मीन राशि वालों को अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनने के साथ सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी।
मेष (Aries)
आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। राजनीति से जुड़े लोगों की साख मजबूत होगी। हालांकि किसी की बात आपको बुरी लग सकती है और जल्दबाजी या मनमौजी स्वभाव के कारण परेशानी खड़ी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की पॉलिटिक्स से दूरी बनाकर रखें। यदि माता के स्वास्थ्य, खासकर पैरों से जुड़ी समस्या को लेकर चिंता है, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 1
वृषभ (Taurus)
आज का दिन संपत्ति से जुड़े मामलों में शुभ संकेत दे रहा है। एक साथ कई जिम्मेदारियां आने से व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन यदि आप प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे थे तो उसमें सफलता मिल सकती है। बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें और कानूनी मामलों पर पूरी निगरानी रखें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 9
मिथुन (Gemini)
आज आप परोपकार और सामाजिक कार्यों के जरिए नाम कमा सकते हैं। नई कोशिशें रंग लाएंगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को लापरवाही नहीं करनी चाहिए। मौज-मस्ती का मूड काम को टालने की वजह बन सकता है। परिवार में विवाह से जुड़ी किसी अड़चन को दूर करने के लिए सहयोगियों से बातचीत फायदेमंद रहेगी।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 2
कर्क (Cancer)
आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। मन किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रह सकता है, लेकिन भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में यदि कोई आप पर झूठा आरोप लगाए, तो चुगली से दूर रहें। संतान की तरक्की आपको गर्व का अनुभव कराएगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और खान-पान में संतुलन रखें, वरना पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 9
सिंह (Leo)
आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। पड़ोस या आस-पास के विवादों से दूरी बनाकर रखें। लेनदेन से जुड़ी कोई पुरानी परेशानी दूर हो सकती है। अपने कामों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। संतान के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 7
कन्या (Virgo)
आज उन्नति के रास्ते खुल सकते हैं। लंबे समय से अटका कोई सरकारी काम पूरा होने की संभावना है। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। विदेश जाकर पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ संकेत दे रहा है। मां से बातचीत करने से पारिवारिक उलझनें सुलझेंगी और आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाने की कोशिश करेंगे।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
तुला (Libra)
आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। धन को किसी लाभकारी योजना में लगाने की सोच बन सकती है। कानूनी मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। किसी सहयोगी की बात आपको खल सकती है। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6
वृश्चिक (Scorpio)
आज कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। काम को लेकर नए-नए विचार मन में आएंगे। जीवनसाथी नई नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आय में वृद्धि होगी और लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी। किसी भी महत्वपूर्ण फैसले से पहले पिता की सलाह लेना लाभकारी रहेगा।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 8
धनु (Sagittarius)
आज लेनदेन से जुड़े मामलों में सावधानी जरूरी है। निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी, लेकिन किसी के बहकावे में न आएं। मां की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई सहयोगी परेशान करने की कोशिश कर सकता है। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी और मन धार्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित रहेगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 2
मकर (Capricorn)
आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। यात्रा के दौरान कोई अहम जानकारी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद और लोगों का समर्थन मिल सकता है। नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है। पुराना लेनदेन परेशानी का कारण बन सकता है, लेकिन संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 7
कुंभ (Aquarius)
आज का दिन मौज-मस्ती और सुकून भरा रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम होगा। पिता की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। बाहर जाते समय कीमती सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें। धन-धान्य में वृद्धि होगी और सेहत से जुड़ी पुरानी समस्या से राहत मिल सकती है।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 4
मीन (Pisces)
आज काम को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी और मन थोड़ा अशांत रह सकता है। लापरवाही भविष्य में परेशानी बढ़ा सकती है, इसलिए सतर्क रहें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान न देने का नुकसान उठाना पड़ सकता है। दूसरों के मामलों में बेवजह सलाह देने से बचें। आपके भीतर अतिरिक्त ऊर्जा रहेगी, जिसे सही दिशा में लगाना फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 3
