Aaj Ka Rashifal, 30 January 2026: आज शुक्रवार को मिथुन राशि में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बेहद शुभ और शक्तिशाली राजयोग माना जाता है। जब कुंडली में बृहस्पति और चंद्रमा केंद्र स्थानों में एक साथ होते हैं, तब यह योग बनता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को बुद्धि, धन, यश, मान-सम्मान और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होती है। गजकेसरी योग का शुभ असर कई राशियों पर देखने को मिल सकता है। खासतौर पर मेष, मिथुन और कन्या सहित कई राशियों के जातकों को आज सुख-समृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य और करियर में सफलता के संकेत मिल रहे हैं।
मेष (Aries)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। किसी करीबी व्यक्ति से मिली सलाह लाभकारी सिद्ध होगी। पारिवारिक जीवन में मिठास बनी रहेगी, हालांकि बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है। सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। शाम के समय मेहमानों के आगमन से खर्च बढ़ सकता है, इसलिए पहले से जरूरी काम निपटा लेना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 9
वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक संकेत लेकर आया है। आपके काम की सराहना होगी और छात्र किसी महत्वपूर्ण विषय पर शांति से निर्णय ले पाएंगे। कॉस्मेटिक या फैशन से जुड़े कारोबारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। पिता से मार्गदर्शन और नया ज्ञान प्राप्त होगा। हालांकि कार्यभार अधिक रहने से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, इसलिए खानपान में सावधानी जरूरी है। कला और साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिल सकता है और शाम के समय किसी शुभ कार्य में खर्च होने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
शुभ रंग: जामुनी | शुभ अंक: 2
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि वालों को आज किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं और दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक समस्याओं में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आज आप अपनी बुद्धि और कौशल का सही उपयोग करेंगे, जिससे हर क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। राजनीतिक या सामाजिक मामलों में चल रहा असमंजस भी समाप्त हो सकता है और संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 9
कर्क (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आ सकता है। बिजनेस में बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं। नया काम शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह लेना लाभकारी रहेगा। पारिवारिक मामलों में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। नौकरी और राजनीति से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, लेकिन शाम के समय संतान के विवाह से जुड़े प्रस्ताव आने से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4
सिंह (Leo)
सिंह राशि वालों को आज अपने कार्यों में सुधार पर ध्यान देना होगा। सकारात्मक सोच से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में दिन की शुरुआत में थोड़ी नोकझोंक संभव है, लेकिन धैर्य से काम लेने पर स्थिति संभल जाएगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं, हालांकि व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। पुराने लेन-देन वापस मिलने के योग हैं और शाम के समय यात्रा के भी संकेत मिल रहे हैं।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 5
कन्या (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ व्यवहार में सावधानी रखना जरूरी होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और पिता का सहयोग मिलेगा। नवविवाहितों को कहीं घूमने जाने का अवसर मिल सकता है। हालांकि राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र में कुछ तनाव रह सकता है। विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करनी होगी। शाम के समय व्यापार में कोई उम्मीद बंधेगी, जो भविष्य में बड़ा लाभ दे सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 2
तुला (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित हो सकता है। पहले किए गए छोटे प्रयासों से भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में फोकस बनाए रखना जरूरी होगा। प्रॉपर्टी या रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता के संकेत हैं। संतान की उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा और शाम के समय किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 1
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों को आज करियर से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बड़ों की सलाह फायदेमंद रहेगी और युवाओं को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। कारोबार में तरक्की के अवसर सामने आएंगे। आज इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए भी दिन अनुकूल है। आपके प्रभाव और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। हालांकि राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सफलता के लिए मेहनत और साहस बनाए रखना जरूरी रहेगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5
धनु (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। करियर में किए गए प्रयास सफल होंगे और संतान की सफलता से घर का माहौल खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। किसी तरह के विवाद या झूठे आरोप से बचने के लिए सतर्क रहें। शाम के समय यात्रा के योग हैं, जिसमें सावधानी बरतना जरूरी होगा।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 2
मकर (Capricorn)
मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक मामलों में शांति और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा। भाई या करीबी रिश्तेदार आपसे मदद मांग सकते हैं। समाज में आपके अच्छे कार्यों की पहचान बढ़ेगी। मेडिकल और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े छात्रों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखें और किसी नए प्रस्ताव पर सोच-समझकर फैसला लें।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 6
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत का फल देने वाला साबित हो सकता है। सहकर्मी और सीनियर आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। जरूरी काम आसानी से पूरे होंगे। परिवार में आपका व्यवहार सराहा जाएगा और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। हालांकि लेन-देन के मामलों में सावधानी जरूरी है। खर्च अधिक होने से बजट पर दबाव पड़ सकता है, लेकिन शाम के समय कोई खास काम पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 1
मीन (Pisces)
मीन राशि के जातकों को आज खुद में बदलाव महसूस हो सकता है। व्यावसायिक और रचनात्मक क्षमताओं में तेजी आएगी। नौकरी में प्रमोशन या जिम्मेदारी बढ़ने के संकेत हैं। परिवार में आपके प्रति प्रेम और सम्मान बढ़ेगा। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। रात के समय किसी शुभ या मंगल कार्य में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 8
