उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में सुबह 9 बजे के करीब गंगनानी के पास एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। यह हेलीकॉप्टर गंगोत्री की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस, और अन्य राहत एजेंसियां मौके पर पहुंचीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में 5 से 6 यात्री सवार थे, जिनमें से दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है।
राहत और बचाव कार्य के लिए पुलिस, आर्मी फोर्स, आपदा प्रबंधन की QRT, 108 एंबुलेंस, तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी, और राजस्व विभाग की टीम को मौके पर रवाना किया गया है।
अधिकारियों ने बताया है कि दुर्घटना की जांच की जा रही है और सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं।
Big⚡️
— Daphi (@Dafi_syiemz) May 8, 2025
My deepest condolences 😰 3 pple d!ed & 2 !njureds in #UttaeKashi #helicoptercrash today morning.
RIP Om Shanti 🙏🙏#uttarakhand
Rawalpindi PoJK #WorldThalassemiaDay #Lahore #OperationSindoor pic.twitter.com/boT8cCUJav
