भारत से मिले करारे जवाब के बाद पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है। बलूचिस्तान के एक बड़े नेता मीर यार बलोच ने बुधवार को पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आजादी की औपचारिक घोषणा कर दी। मीर यार बलोच ने दशकों से जारी हिंसा, जबरन गायब किए जाने और मानवाधिकार उल्लंघनों को इस फैसले का कारण बताया है।
मीर यार बलोच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह घोषणा करते हुए लिखा कि बलूचिस्तान के लोगों ने अपना राष्ट्रीय फैसला ले लिया है और दुनिया को अब चुप नहीं रहना चाहिए। उन्होंने भारत समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन की अपील की है। अपने भावुक पोस्ट में उन्होंने कहा, “तुम मारोगे लेकिन हम निकलेंगे, क्योंकि हम नस्ल बचाने निकले हैं। आओ हमारा साथ दो।” उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले बलूचिस्तान में लोग सड़कों पर हैं और यह उनका अंतिम फैसला है कि बलूचिस्तान अब पाकिस्तान का हिस्सा नहीं रहेगा।
इसके साथ ही, बलूच नेता ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेकर भारत के रुख का समर्थन किया है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान पर इस क्षेत्र को खाली करने का दबाव बनाने का आग्रह किया है। मीर यार बलोच ने कहा कि 14 मई को पीओके को खाली करने के भारत के आह्वान का बलूचिस्तान पूरी तरह से समर्थन करता है।
INTERNATIONAL SUPPORT FOR BALOCHISTAN #IMF, #WorldBank, #UNESCO, #UNECEF, World Health Organization, Asian Development Bank and international humanitarian organizations to announce an emergency funds to help the Balochistan to establishing Balochistan Bank and help the Baloch… pic.twitter.com/R9Kkfq726N
— Mir Yar Baloch (@miryar_baloch) May 14, 2025
