बकरीद से पहले जबलपुर में विहिप का ज्ञापन: गौकशी रोकने के लिए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील

ज्ञापन में विहिप ने मांग की है कि ईद के दौरान पुलिस सख्ती बरते, संदिग्ध वाहनों की जांच करे, और ऐसी किसी भी घटना के सामने आने पर कड़ी कार्रवाई करे।

VHP Submits Memorandum in Jabalpur Ahead of Bakrid, Urges Strict Action to Prevent Cow Slaughter
VHP Submits Memorandum in Jabalpur Ahead of Bakrid, Urges Strict Action to Prevent Cow Slaughter

जबलपुर, मध्य प्रदेश। आगामी बकरीद (बकरा ईद) के त्योहार के मद्देनजर, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) महाकौशल प्रांत ने गौ हत्या पर रोक लगाने की मांग की है। विहिप कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें बकरीद की आड़ में होने वाली गौकशी को रोकने के लिए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपील की गई है।

ज्ञापन में विहिप ने मांग की है कि ईद के दौरान पुलिस सख्ती बरते, संदिग्ध वाहनों की जांच करे, और ऐसी किसी भी घटना के सामने आने पर कड़ी कार्रवाई करे।

विहिप का कहना है कि प्रशासन को अपने स्तर पर ही ऐसी स्थिति बनने से रोकना चाहिए, क्योंकि गौकशी की घटनाओं से समाज में तनाव की स्थिति पैदा होती है और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को ऐसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale