School Assembly News Headlines In Hindi, June 11, 2025: वो दिन चले गए जब स्कूल असेंबली में केवल सुबह की प्रार्थना और राष्ट्रगान हुआ करते थे। समय के साथ, स्कूलों ने छात्रों के लिए सुबह की असेंबली को अधिक रचनात्मक, रोचक और जानकारीपूर्ण बना दिया है। आधुनिक समय के स्कूलों ने एक ऐसी प्रथा शुरू की है जहाँ छात्र असेंबली के दौरान शीर्ष समाचार सुर्खियों को पढ़ते हैं। यह उन स्कूलों द्वारा एक शानदार पहल है जो इस प्रथा का पालन करते हैं, क्योंकि इससे छात्रों को भारत और दुनिया भर में क्या हो रहा है, इसके बारे में जागरूक रहने में मदद मिलती है।
स्कूल असेंबली न्यूज़ हेडलाइंस 11 जून, 2025 (School Assembly News Headlines In Hindi, June 11, 2025)
हमने छात्रों के लिए उनकी स्कूल असेंबली के दौरान साझा करने के लिए शीर्ष समाचार सुर्खियों को तैयार किया है। यहाँ राष्ट्रीय, खेल, विश्व और व्यावसायिक श्रेणियों से शीर्ष 5 हेडलाइंस की सूची दी गई है। हमने सुबह की स्कूल असेंबली के दौरान अन्य छात्रों के साथ साझा करने के लिए दिन का सबसे अच्छा प्रेरणादायक सुविचार भी अंत में शामिल किया है।
राष्ट्रीय समाचार (National News)
- राजा रघुवंशी हत्याकांड में सनसनीखेज मोड़: सोनम ने हत्या के लिए 4 लाख का दिया था ऑफर, मर्डर वाली जगह पर बढ़ाकर 20 लाख किया
- देश के कई हिस्सों में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
- CM योगी आदित्यनाथ ने PM मोदी को बताया ‘दूरदर्शी नेता’, गिनाईं जनकल्याणकारी योजनाएं और आर्थिक उपलब्धियां
- कोरोना का बढ़ता खतरा: देशभर में 6800 एक्टिव केस, ग्वालियर में 3 डॉक्टर पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर
- द्वारका अग्निकांड: फ्लैट में आग लगने के बाद पिता ने बच्चों संग लगाई छलांग, तीनों की दर्दनाक मौत
अंतर्राष्ट्रीय समाचार (International News)
- लॉस एंजिल्स में बेकाबू दंगे: अमेरिका में गृहयुद्ध जैसे हालात, डोनाल्ड ट्रंप पर ‘फेल’ होने का आरोप
- ऑस्ट्रिया में स्कूल पर हमला: ग्राज के स्कूल में हुई भीषण गोलीबारी में 11 की मौत, हमलावर भी ढेर
- यूक्रेन पर रूस का बदले का हमला: हाल ही में यूक्रेनी ड्रोन हमलों के बाद रूस ने किया बड़ा पलटवार
- ईरान में आतंकवाद पर कड़ी कार्रवाई: ISIS के 9 सदस्यों को फांसी, बम विस्फोटों और अपहरण में थे शामिल
- गाजा में इजराइल पर उग्रवादी संगठन की मदद का आरोप: हमास बोला- हथियार भी दिए, नेतन्याहू ने आरोपों को किया खारिज
खेल समाचार (Sports News)
- हरियाणा ओलंपिक संघ से जुड़े हैं 19 खेल संगठन, खिलाड़ियों को धोखाधड़ी से सतर्क रहने को कहा गया
- AI ड्रोन ने रचा इतिहास: अबू धाबी में 150KM प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से उड़ान भरते हुए इंसानी पायलटों को हराया
- पुर्तगाल बना UEFA नेशंस लीग चैंपियन: पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को 5-3 से हराकर दूसरी बार जीता खिताब
- वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी निकोलस पूरन का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा, 167 मैचों के बाद लिया संन्यास
- पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा फेरबदल: बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी टी20 टीम से बाहर, PCB ने लिया बड़ा फैसला’
आज का सुविचार (Thought of the Day)
“जीवन में सफलता पाने के लिए, हमें यह याद रखना होगा कि हर दिन एक नया अवसर है।”
