वाशिम: वाशिम जिले से गुजरने वाले समृद्धि महामार्ग पर बीती रात करीब 9:30 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। शेलूबाजार के पास (लोकेशन नंबर 215) एक कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, कार पुणे से नागपुर की ओर जा रही थी। तभी चालक का कार पर से नियंत्रण छूट गया और वाहन तेज रफ्तार में हादसे का शिकार हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और अन्य वाहन चालक तुरंत मदद के लिए आगे आए। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
