राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार कार मांडावाड़ा टोल प्लाजा पर लगे प्लास्टिक बैरिकेड से जा टकराई। केलवा थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावह तस्वीरें कैद हुई हैं।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार में सीधी जाकर टोल की सुरक्षा बैरिकेडिंग से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार छह लोग घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद टोल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें निकटवर्ती केलवा अस्पताल में पहुंचाया, जहां सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया।
