नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 3 मिनट 50 सेकेंड में बनाया ग्रीन कॉरिडोर, गंभीर नवजातों की जान बचाई

नवजात जुड़वां शिशुओं का वजन मात्र 800 ग्राम है और उनकी हालत नाजुक थी। दिल्ली के अस्पताल में सुधार न होने के कारण उन्हें नोएडा पीजीआई में भर्ती कराना जरूरी था। अस्पताल प्रबंधन के अनुरोध पर ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

Noida Traffic Police Heroics: Green Corridor Saves Two Infants in Critical Condition
Noida Traffic Police Heroics: Green Corridor Saves Two Infants in Critical Condition

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने आपात स्थिति में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर गंभीर रूप से बीमार जुड़वां नवजात शिशुओं को सकुशल एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक पहुंचाया। दिल्ली के नजफगढ़ स्थित सैपलिंग हॉस्पिटल से सेक्टर-30 चाइल्ड पीजीआई ले जाते समय डीएनडी से पीजीआई तक की 6 किमी की दूरी महज 3 मिनट 50 सेकेंड में पूरी की गई।

आमतौर पर जाम रहने वाले इस मार्ग को पूरी तरह खाली कराया गया। करीब 40 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई और दो एंबुलेंस को बिना किसी रुकावट के पुलिस स्कॉर्ट प्रदान की गई।

नवजात जुड़वां शिशुओं का वजन मात्र 800 ग्राम है और उनकी हालत नाजुक थी। दिल्ली के अस्पताल में सुधार न होने के कारण उन्हें नोएडा पीजीआई में भर्ती कराना जरूरी था। अस्पताल प्रबंधन के अनुरोध पर ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

प्रत्येक रेड लाइट पर यातायात रोका गया और आईएसटीएमएस के जरिए ट्रैफिक को नियंत्रित किया गया।

परिजनों ने समय रहते मदद के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस का आभार जताया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale