नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र स्थित बरौला इलाके में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला अपने पुरुष मित्र के साथ शॉपिंग के लिए पहुंची थी। बताया जाता है कि इसी दौरान उसका पति भी मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर पति नाराज हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और कुछ ही देर में मारपीट होने लगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला के पति और उसके पुरुष मित्र के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने भी बीच-बचाव करने के प्रयास में महिला के पुरुष मित्र के साथ मारपीट कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं, अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
“Husband is not the owner of Wife’s S3xuality”
— Bhakt Prahlad🚩 (@RakeshKishore_l) June 8, 2026
—Supreme Court of India🤡
A Husband caught his wife in a hotel with her Boyfriend.
Then wife & boyfriend also fighting with Husband like it’s their RIGHT.
Now the husband would go to jail for assaulting the woman pic.twitter.com/puTcDaY305
पुलिस ने महिला के पति और दोस्त दोनों को किया गिरफ्तार
हंगामे और मारपीट की सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-49 की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इस मामले में महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के पति और उसके पुरुष मित्र दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
Extra-Marital affair Kalesh (Husband Caught his Wife with a guy inside Zudio and beat both of them, Noida) pic.twitter.com/gn7zf2BGqZ
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) June 5, 2026
नोएडा पुलिस के मीडिया सेल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 5 जून को थाना सेक्टर-49 क्षेत्रांतर्गत बरौला में मारपीट होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जांच करने पर सामने आया कि एक महिला अपने पुरुष मित्र के साथ परिसर में आई थी, जहां उसका पति भी पहुंच गया और इसी दौरान उनके बीच आपसी विवाद और मारपीट हुई। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना सेक्टर-49 में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। कार्रवाई करते हुए महिला के पति और पुरुष मित्र दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है और मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
