जबलपुर की सड़कों पर इन दिनों एक अनोखे बाबा आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। ये हैं “भगवा बिस्तर बाबा”, जो चिलचिलाती धूप में भी सड़क पर भगवा रंग का बिस्तर डालकर लेटकर कई किलोमीटर का सफर तय करते नजर आ रहे हैं।
बाबा के भगवा वस्त्र और भगवा बिस्तर लोगों के बीच कौतूहल और चर्चा का विषय बने हुए हैं। जबलपुर में पहली बार इस तरह से सड़क पर बिस्तर डालकर लेटने वाले बाबा देखे जा रहे हैं, और शहर के कई इलाकों में उनकी उपस्थिति दर्ज की गई है।
जहां से भी भगवा बिस्तर बाबा गुजरते हैं, वहां लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। कई लोग सड़क पर बिस्तर डालकर लेटने के उनके इस तरीके को आध्यात्मिक और धार्मिक साधना का एक हिस्सा मान रहे हैं।
