पटना: पटना एयरपोर्ट पर कल रात एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2482 की लैंडिंग के दौरान पायलट को अचानक एहसास हुआ कि विमान रनवे पर आगे निकल जाएगा। उसने तुरंत फ्लाइट को ‘टेक अप’ (दोबारा उड़ान भरना) कर लिया।
विमान में सवार 174 यात्री इस अप्रत्याशित घटना से कुछ समय के लिए चिंतित हो उठे। इसके तुरंत बाद पायलट ने घोषणा की कि कोई आपातकालीन स्थिति नहीं है और विमान लैंड करने के बाद दोबारा उड़ान भर गया था। उन्होंने बताया कि वे पांच मिनट बाद फिर से लैंड करने की कोशिश करेंगे।
लगभग 10 मिनट के बाद, पायलट ने सफलतापूर्वक विमान को एयरपोर्ट पर लैंड कराया, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
पूरे मामले के पीछे बताया यह जा रहा है कि पटना एयरपोर्ट का रनवे छोटा है। रनवे छोटा होने के कारण पायलट ने जब कल एयरपोर्ट पर फ्लाइट को रनवे पर लैंड कराया तो उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि फ्लाइट थोड़ा ज्यादा आगे लैंड कर गई है और यह रनवे से आगे जा सकती है। इसी खतरे के एहसास के बाद पायलट ने तत्काल विमान को दोबारा उड़ान भरा लिया।
