जिंदल की बेटी की शादी में कंगना, सुप्रिया और महुआ ने ‘दीवानगी-दीवानगी’ पर जमकर लगाए ठुमके, VIDEO वायरल

बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले ने बीजेपी सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल की बेटी की शादी में एक साथ मंच पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। तीनों ने फिल्म ओम शांति ओम के मशहूर गाने दीवानगी दीवानगी पर जमकर ठुमके लगाए।

Kangana, Supriya, and Mahua Groove to 'Deewangi Deewangi' at Jindal Daughter's Wedding
Kangana, Supriya, and Mahua Groove to 'Deewangi Deewangi' at Jindal Daughter's Wedding

नई दिल्ली: राजनीति की दुनिया में भले ही तकरार और बहसबाज़ी आम बात हो, लेकिन हाल ही में एक ऐसा मौका देखने को मिला, जिसने लोगों को चौंका दिया। बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले ने बीजेपी सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल की बेटी की शादी में एक साथ मंच पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। तीनों ने फिल्म ओम शांति ओम के मशहूर गाने दीवानगी दीवानगी पर जमकर ठुमके लगाए।

संसद में अक्सर अलग-अलग मुद्दों पर एक-दूसरे के विरुद्ध नज़र आने वाले ये नेता जब डांस फ्लोर पर मिले तो दृश्य बिल्कुल अलग था। वीडियो में कंगना, महुआ और सुप्रिया डांस का आनंद लेते दिखाई देती हैं, जबकि नवीन जिंदल बीच में खड़े मुस्कुराते हुए इस परफॉर्मेंस का हिस्सा बनते हैं। इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इसे देखकर हैरानी भी जता रहे हैं।

कंगना रनौत ने कुछ दिन पहले ही रिहर्सल की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थीं। तस्वीर में वे तीनों सांसद साथ में डांस की तैयारी करती दिख रही थीं। कंगना ने उस पोस्ट पर मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा था— “सह-सांसदों के साथ फिल्मी पल हा हा। नवीन जिंदल जी की बेटी की शादी के संगीत के लिए रिहर्सल।”

यह शायद पहली बार है जब अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों से आने वाली ये तीनों महिला सांसद किसी सार्वजनिक समारोह में इस तरह साथ थिरकती कैमरे में कैद हुईं। सोशल मीडिया पर लोग इसे राजनीति से परे एक खुशनुमा और दोस्ताना पल के रूप में देख रहे हैं। कई यूज़र्स का कहना है कि भले ही संसद में इनके विचार न मिलें, लेकिन निजी मौकों पर उनका एक साथ ऐसा मिलना यह साबित करता है कि रिश्ते राजनीति से ऊपर भी होते हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale