अस्पताल के बाहर पैपराजी पर भड़के सलमान खान, बोले- ‘60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला’

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अस्पताल के बाहर पीछा करने और वीडियो बनाने को लेकर पैपराजी (फोटोग्राफर्स) के खिलाफ इंस्टाग्राम पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। सलमान ने लगातार चार भावुक और चेतावनी भरे पोस्ट शेयर करते हुए मीडिया से सेलिब्रिटीज की निजता का सम्मान करने को कहा।

सलमान खान ने पैपराजी पर निकाला गुस्सा (Image: Instagram/Being Salman Khan)
सलमान खान ने पैपराजी पर निकाला गुस्सा (Image: Instagram/Being Salman Khan)

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार अपने भावनात्मक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। आमतौर पर सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहने वाले सलमान खान ने हाल ही में पैपराजी को लेकर अपना गुस्सा खुलकर जाहिर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लगातार कई पोस्ट शेयर करते हुए मीडिया फोटोग्राफर्स को चेतावनी दी और अस्पताल के बाहर उनके व्यवहार पर नाराजगी जताई।

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सलमान खान अस्पताल के बाहर पैपराजी पर नाराज होते नजर आए। वीडियो में देखा गया कि कुछ फोटोग्राफर उनका पीछा करते हुए अस्पताल के बाहर लगातार उनका नाम पुकार रहे थे और तस्वीरें लेने की कोशिश कर रहे थे। इसी बात से नाराज होकर अभिनेता ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर मुस्कुराते हुए एक सेल्फी साझा की और लिखा, “अगर मुझे अस्पताल में कोई ऐसा प्रेस वाला दिखा, जो मेरे दर्द का मजा ले रहा हो। वही प्रेस, जिसके लिए मैं हमेशा खड़ा रहा, जिनसे मैंने बातचीत की, जिनका मैंने ख्याल रखा और यह देखा कि वो भी अपनी रोजी-रोटी कमा सकें…”

इसके बाद एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा, “अगर वो मेरे नुकसान से पैसा कमाना चाहते हैं तो चुप हो जाओ। एन्जॉय मत करो। भाई भाई भाई… फोटो जरूरी है या लाइफ?”

सलमान खान यहीं नहीं रुके। तीसरी पोस्ट में उन्होंने भावुक अंदाज में लिखा, “ऐसे मैं सौ जला दूंगा। भाई के एक भाई के दुख पर अगली बार ट्राय कर लेना मेरे साथ। बस ट्राय कर लेना। जब भी तुम्हारा कोई अस्पताल में होगा क्या मैं ऐसे रिएक्ट करूंगा?”

अपने चौथे पोस्ट में सलमान खान ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा, “60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला। ये याद रख लेना। जेल में डालोगे हा हा।”

सलमान खान के इन पोस्ट्स के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई फैंस अभिनेता के समर्थन में उतर आए हैं और उनका कहना है कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगहों पर सेलिब्रिटीज की निजता का सम्मान किया जाना चाहिए। वहीं कुछ लोग इसे स्टार्स और पैपराजी के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव का हिस्सा मान रहे हैं।

हालांकि, सलमान खान ने यह साफ नहीं किया कि वह अस्पताल किस वजह से गए थे और किस घटना से आहत होकर उन्होंने ये पोस्ट किए। लेकिन उनके लगातार चार पोस्ट्स से साफ नजर आया कि वह इस पूरे मामले से काफी नाराज और भावुक हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale