ग्वालियर फैमिली कोर्ट का अनोखा मामला: पत्नी को तलाक देकर ट्रांसजेंडर बनेगा पति, पत्नी से तीन लाख में हुआ समझौता

फैमिली कोर्ट में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से तलाक का रास्ता तय हुआ। समझौते के तहत पति अपनी पत्नी को तीन लाख रुपये नकद और शादी के गहने लौटाएगा।

Gwalior Family Court: Husband to Undergo Gender Transition After Divorcing Wife
Gwalior Family Court: Husband to Undergo Gender Transition After Divorcing Wife

ग्वालियर: फैमिली कोर्ट में एक अनोखा और चर्चा में आया मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी को तलाक देने के बाद ट्रांसजेंडर बनने का फैसला लिया है। यह मामला समाज और पहचान के बदलते स्वरूप को लेकर नई बहस छेड़ सकता है।

राजस्थान के टोंक जिले का रहने वाला यह युवक समलैंगिक प्रवृत्ति का है। साल 2019 में उसकी शादी ग्वालियर की एक युवती से हुई थी। कुछ समय तक साथ रहने के बाद, वर्ष 2023 से पत्नी अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ ग्वालियर स्थित मायके में रह रही है।

पति ने अब कोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा है कि वह ट्रांसजेंडर बनकर महिला की पहचान अपनाना चाहता है और इसके लिए पत्नी व बेटे से रिश्ता पूरी तरह खत्म करना चाहता है।

फैमिली कोर्ट में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से तलाक का रास्ता तय हुआ। समझौते के तहत पति अपनी पत्नी को तीन लाख रुपये नकद और शादी के गहने लौटाएगा।

कोर्ट में जल्द ही दोनों पक्ष मिलकर साझा आवेदन प्रस्तुत करेंगे, जिसके बाद तलाक की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। तलाक के बाद पति अपना जेंडर बदलवाकर महिला बनेगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale