धार में सड़क पर बिखरी शराब की पेटियां, लोगों ने जमकर लूटी बोतलें — वीडियो वायरल

पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे किसी राहगीर ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

Dhar: Liquor Cartons Scattered on Road, People Loot Bottles Extensively — Video Goes Viral
Dhar: Liquor Cartons Scattered on Road, People Loot Bottles Extensively — Video Goes Viral

धार: मध्य प्रदेश के धार शहर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सुबह-सुबह आदर्श सड़क स्थित टीवीएस चौराहे पर एक शराब से लदा वाहन स्पीड ब्रेकर पार करते समय अचानक झटका खाकर असंतुलित हो गया, जिससे वाहन में पीछे रखी शराब की पेटियां सड़क पर बिखर गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शराब की पेटियां गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। आसपास खड़ी एक बस और कुछ राहगीर मौके पर मौजूद थे। सड़क पर बिखरी शराब की बोतलें देखकर लोग बेकाबू हो गए और जिसे जो हाथ लगा, वह लेकर चलता बना। कुछ लोगों ने पेटियां उठा लीं, तो कुछ बोतलें भरकर भागते नजर आए।

पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे किसी राहगीर ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे लोग सरेआम शराब की लूट कर रहे हैं।

हालांकि, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शराब से लदा वाहन वैध रूप से परिवहन कर रहा था या अवैध रूप से। वाहन चालक घटनास्थल पर रुकने के बजाय वाहन लेकर तुरंत वहां से चला गया, जिसने पूरे मामले को और संदिग्ध बना दिया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale