देवरिया: युवती ने फांसी लगाकर दी जान, वीडियो में भाभी को ठहराया जिम्मेदार

Korba: Depressed Over Low Exam Scores, 9th Grade Student Commits Suicide
Korba: Depressed Over Low Exam Scores, 9th Grade Student Commits Suicide

देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल गांव में एक 22 वर्षीय युवती ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवती, जिसकी पहचान पूजा के रूप में हुई है, ने अपने मोबाइल फोन से एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो में पूजा ने अपनी भाभी राजनंदिनी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया और उसे अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। पूजा अविवाहित थी और अपने भाई की पत्नी राजनंदिनी के साथ उसका अक्सर विवाद होता रहता था, जिसके कारण परिवार में अशांति थी।

परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के पिता सूर्यपाल यादव की तहरीर पर रामपुर कारखाना थाने में बहू राजनंदिनी के खिलाफ प्रताड़ना के कारण आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale