South Actress Anupama Parameswaran हुईं Cyber Bullying का शिकार, 20 साल की लड़की निकली दोषी

रविवार को अनुपमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबी पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “कुछ दिन पहले मुझे पता चला कि एक इंस्टाग्राम प्रोफाइल मेरे और मेरे परिवार के बारे में बेहद गलत बातें फैला रहा है। वह प्रोफाइल मेरे दोस्तों और को-एक्टर्स को भी आपत्तिजनक पोस्ट टैग कर रहा था।”

Actress Anupama Parameswaran Files Complaint; Police Identify 20-Year-Old Culprit (Image Credit: Instagram/Anupama Parameswaran)
Actress Anupama Parameswaran Files Complaint; Police Identify 20-Year-Old Culprit (Image Credit: Instagram/Anupama Parameswaran)

साउथ फिल्मों की अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए खुलासा किया है कि वह लंबे समय से साइबर बुलिंग से परेशान थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में विस्तार से सारी बात साझा की और बताया कि जब उन्हें साइबर बुलिंग करने वाले शख्स के बारे में पता चला तो वह हैरान रह गईं।

रविवार को अनुपमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबी पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “कुछ दिन पहले मुझे पता चला कि एक इंस्टाग्राम प्रोफाइल मेरे और मेरे परिवार के बारे में बेहद गलत बातें फैला रहा है। वह प्रोफाइल मेरे दोस्तों और को-एक्टर्स को भी आपत्तिजनक पोस्ट टैग कर रहा था।” अनुपमा ने बताया कि इन सभी पोस्ट्स में उन पर गलत आरोप लगाए गए थे। उन्होंने ऑनलाइन इस तरह से किसी को परेशान करने को “बहुत गलत और दुखी करने वाली बात” बताया।

साइबर बुलिंग करने वाली निकली एक 20 वर्षीय लड़की

अनुपमा परमेश्वरन को सबसे ज़्यादा हैरानी तब हुई जब उन्हें पता चला कि उन्हें साइबर बुलिंग करने वाली तमिलनाडु की एक 20 साल की लड़की है। लड़की की कम उम्र को देखते हुए, अनुपमा ने उसकी पहचान उजागर न करने का फैसला किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैं उसके भविष्य या मानसिक स्वास्थ्य से समझौता नहीं करना चाहती हूँ।”

अनुपमा ने लोगों को दिया ज़रूरी मैसेज

अपनी पोस्ट के आखिर में, अनुपमा परमेश्वरन ने लोगों और अपने फैंस को एक ज़रूरी संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि लोगों के पास स्मार्टफोन है, तो इसका इस्तेमाल समझदारी और जवाबदेही से करना चाहिए। उन्होंने सभी को बताया कि साइबर बुलिंग न केवल गलत है, बल्कि यह एक दंडनीय अपराध भी है।

अनुपमा परमेश्वरन के करियर फ्रंट की बात करें तो इस साल वह अपनी एक फिल्म ‘जानकी वर्सेस स्टेट ऑफ केरल’ में नजर आईं, और फिलहाल वह अपनी अगली फिल्म ‘लॉकडाउन’ की शूटिंग कर रही हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale