JNUSU Elections: जेएनयू छात्र संघ (JNUSU) चुनावों में एबीवीपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 42 में से 23 काउंसलर पदों पर कब्जा जमाया है। वामपंथ के गढ़ माने जाने वाले विभागों में भी इस बार एबीवीपी ने बड़ी सेंध लगाई है।
केंद्रीय पैनल की चारों सीटों पर भी एबीवीपी को मजबूत बढ़त मिली है, हालांकि गिनती अभी जारी है। खास बात यह रही कि 25 साल बाद सोशल साइंस जैसे विभाग में एबीवीपी ने दो सीटों पर जीत हासिल की है। इसके अलावा इंटरनेशनल स्टडीज जैसे अहम विभागों में भी एबीवीपी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए वामपंथी दलों को पीछे धकेला है।
पूरे कैंपस में एबीवीपी के पक्ष में प्रचंड समर्थन देखने को मिला है, जो जेएनयू के छात्र राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है।
