स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग ने अपना नया Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस मिड-रेंज स्मार्टफोन को दमदार बैटरी, बेहतरीन कैमरा, लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट और पावरफुल Snapdragon प्रोसेसर के साथ पेश किया है।
Samsung Galaxy M47 5G में 6.7 इंच का Full-HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus+ का प्रोटेक्शन भी मिलता है, जो फोन को गिरने और स्क्रैच से बचाने में मदद करता है।
परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। यह LPDDR5x रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है, जिससे मल्टीटास्किंग और हैवी गेमिंग के दौरान स्मूथ एक्सपीरियंस मिलता है।
Power up your play!
— Samsung India (@SamsungIndia) June 29, 2026
The all-new #GalaxyM47 5G is here to take your gaming to the next level!
Enjoy smooth performance powered by Snapdragon processor and Fast LPDDR5X RAM. Keep every session going with a long-lasting battery, and every detail vivid on a bright super AMOLED… pic.twitter.com/HzHGrRwLz7
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) के साथ मिलता है। इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का पंच-होल फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है।
Samsung Galaxy M47 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh की बैटरी है। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी दो से तीन दिन तक का बैकअप दे सकती है। फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा गेमर्स के लिए बायपास चार्जिंग फीचर भी शामिल किया गया है, जो चार्जिंग के दौरान फोन को गर्म होने से बचाने में मदद करता है।
यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8.5 पर काम करता है। Samsung ने इस डिवाइस के लिए 6 साल तक Android OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। इसके साथ ही फोन में AI वॉइस ट्रांसक्रिप्शन सहित कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं।
भारत में Samsung Galaxy M47 5G की शुरुआती कीमत सभी ऑफर्स के बाद 22,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 4 जुलाई से ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर शुरू होगी, जो Amazon Prime Day 2026 सेल के साथ होगी। यह स्मार्टफोन ब्लेज ब्लू और रॉग रेड रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा।
