iPhone 17 Pro Price Drop: टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 17 Pro की कीमत में इस समय बड़ी कटौती देखने को मिल रही है। अगर आप इस प्रीमियम फोन को खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो यह सही मौका हो सकता है। दमदार फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन वाले इस डिवाइस पर फिलहाल 10,000 रुपये से ज्यादा की कुल छूट मिल रही है, जिससे इसकी डील काफी आकर्षक बन गई है।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग के साथ आता है। फोन में कंपनी का पावरफुल A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसे 12GB रैम के साथ जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि फ्रंट में 18 मेगापिक्सल का सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस एक बार चार्ज करने पर 31 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है।
डील की बात करें तो यह स्मार्टफोन Vijay Sales पर डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये थी, लेकिन फिलहाल यह 1,30,790 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा HSBC क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 6,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस तरह कुल मिलाकर इस फोन पर 10,000 रुपये से ज्यादा की बचत की जा सकती है। एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाने पर कीमत और भी कम हो सकती है।
इसी तरह Google के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 10 पर भी इस समय अच्छी-खासी छूट मिल रही है। यह फोन पिछले साल 79,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन फिलहाल Amazon पर 13 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 69,999 रुपये में लिस्टेड है। इसके अलावा कैशबैक और बैंक ऑफर्स के जरिए इसकी प्रभावी कीमत 68,000 रुपये से भी कम हो सकती है।
कुल मिलाकर, प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए यह समय काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि दोनों ही ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइस इस वक्त आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध हैं।
