प्रधानमंत्री मोदी ने महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, “महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जी को उनकी जयंती पर नमन।

PM Modi Pays Tribute to Maharaja Bir Bikram Kishore Manikya Bahadur on His Birth Anniversary
PM Modi Pays Tribute to Maharaja Bir Bikram Kishore Manikya Bahadur on His Birth Anniversary

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा के महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराजा को त्रिपुरा के विकास में उनके अनुकरणीय प्रयासों, जनसेवा के जुनून, गरीबों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता और सामाजिक उत्थान के प्रति समर्पण के लिए याद किया जाता है।

प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा,

“महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जी को उनकी जयंती पर नमन। त्रिपुरा के विकास में उनके अनुकरणीय प्रयासों के लिए उन्हें सराहा जाता है। जनसेवा के प्रति उनका जुनून, गरीबों को सशक्त बनाने की उनकी प्रतिबद्धता और सामाजिक उत्थान के प्रति समर्पण हमें निरंतर प्रेरित करते हैं। केंद्र सरकार और त्रिपुरा सरकार उनके इस सपने को साकार करने के लिए अथक प्रयास कर रही हैं।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale