प्रधानमंत्री मोदी ने स्वराज पॉल के निधन पर जताया शोक, उद्योग और परोपकार में योगदान को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वराज पॉल के साथ अपनी कई मुलाकातों को भी याद किया और उनके परिवार तथा प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, श्री स्वराज पॉल जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं।

PM Modi Mourns Passing of Swraj Paul, Praises His Legacy in Industry and Philanthropy
PM Modi Mourns Passing of Swraj Paul, Praises His Legacy in Industry and Philanthropy

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसिद्ध उद्योगपति और परोपकारी श्री स्वराज पॉल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ब्रिटेन में उद्योग, परोपकार और सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में स्वराज पॉल का योगदान अद्वितीय रहा है। भारत के साथ उनके घनिष्ठ संबंध और अटूट समर्थन को सदैव याद रखा जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वराज पॉल के साथ अपनी कई मुलाकातों को भी याद किया और उनके परिवार तथा प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। मोदी ने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा,

“श्री स्वराज पॉल जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं। ब्रिटेन में उद्योग, परोपकार और जनसेवा में उनके योगदान, और भारत के साथ घनिष्ठ संबंधों के लिए उनके अटूट समर्थन को सदैव याद रखा जाएगा। उनके साथ हुई कई मुलाकातें याद आती हैं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ॐ शांति।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale