Bank Holiday Today: 5 नवंबर 2025, बुधवार को गुरु नानक जयंती के मौके पर देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही कुछ जगहों पर अन्य क्षेत्रीय त्योहारों की वजह से भी छुट्टी रहेगी। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की छुट्टी सूची के अनुसार, नवंबर महीने में कुल 11 दिन बैंक की छुट्टियां रहेंगी।
हर महीने की तरह, इस महीने भी सभी रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। अगर आप किसी जरूरी बैंक काम की योजना बना रहे हैं, तो बेहतर होगा कि छुट्टी की तारीखें पहले से देख लें ताकि कोई परेशानी न हो।
गुरु नानक जयंती 2025 पर किन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद?
गुरु नानक जयंती के मौके पर बुधवार, 5 नवंबर 2025 को निम्नलिखित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे –
- चंडीगढ़
- उत्तराखंड
- तेलंगाना
- अरुणाचल प्रदेश
- राजस्थान
- जम्मू और कश्मीर
- उत्तर प्रदेश
- मिज़ोरम
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- ओडिशा
- नागालैंड
- पश्चिम बंगाल
- नई दिल्ली
- छत्तीसगढ़
- झारखंड
- हिमाचल प्रदेश
इन जगहों पर बैंक कर्मचारियों को अवकाश दिया जाएगा, इसलिए बैंक शाखाएं उस दिन काम नहीं करेंगी।
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
बैंकों की शाखाएं भले ही बंद रहें, लेकिन ऑनलाइन सेवाएं और डिजिटल बैंकिंग सामान्य रूप से चलती रहेंगी। ग्राहक एटीएम, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, और UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) के जरिए अपने सभी जरूरी लेन-देन कर सकेंगे।
आप पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, बिल जमा कर सकते हैं और बैलेंस भी चेक कर सकते हैं। इन सेवाओं पर बैंक हॉलिडे का कोई असर नहीं पड़ेगा।
नवंबर 2025 की बैंक छुट्टियाँ
| तारीख | शहर/क्षेत्र | छुट्टी का कारण |
|---|---|---|
| 1 नवंबर | देहरादून, बेंगलुरु | इगास-बगवाल और कन्नड़ राज्योत्सव |
| 5 नवंबर | नई दिल्ली, लखनऊ, भोपाल, जम्मू, कानपुर, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, इटानगर, जयपुर, आइजोल, बेलापुर, कोहिमा, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर | गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रास पूर्णिमा |
| 6 नवंबर | शिलांग | नोंगक्रेम नृत्य |
| 7 नवंबर | शिलांग | वंगाला महोत्सव |
साप्ताहिक और अतिरिक्त अवकाश
त्योहारों की छुट्टियों के अलावा, निम्नलिखित तारीखों पर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे:
| तारीख | छुट्टी का कारण |
| 2 नवंबर | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) |
| 8 नवंबर | दूसरा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश) |
| 9 नवंबर | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) |
| 16 नवंबर | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) |
| 22 नवंबर | चौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश) |
| 23 नवंबर | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) |
| 30 नवंबर | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) |
