Bank Holiday Today November 6, 2025: अगर आप आज किसी बैंकिंग कार्य के लिए बाहर जाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के 2025 के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार, आज गुरुवार, 6 नवंबर 2025 को देश के कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। यह छुट्टी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 और नोंगक्रेम डांस फेस्टिवल के अवसर पर घोषित की गई है।
हालांकि, देश के ज्यादातर शहरों में बैंक आज सामान्य रूप से खुले रहेंगे, लेकिन पटना (बिहार) और शिलॉन्ग (मेघालय) के बैंक आज बंद रहेंगे। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने बैंकिंग कार्य की योजना बनाते समय इन छुट्टियों को ध्यान में रखें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।
बिहार में बैंक हॉलिडे – विधानसभा चुनाव के कारण
बिहार में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। राज्य में कुल 243 सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। दूसरा चरण 11 नवंबर 2025 को होगा, जबकि परिणाम 14 नवंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए बिहार के सभी बैंकों में आज अवकाश रहेगा।
मेघालय में बैंक हॉलिडे – नोंगक्रेम डांस फेस्टिवल
मेघालय में आज पारंपरिक नोंगक्रेम डांस फेस्टिवल के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। यह पांच दिवसीय धार्मिक उत्सव खासी जनजाति द्वारा देवी का ब्लेई सीनशर की आराधना के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर पारंपरिक परिधानों में महिलाएं और पुरुष पारंपरिक नृत्य करते हैं, जो राज्य की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है।
मेघालय में कल भी छुट्टी रहेगी
गौरतलब है कि मेघालय में शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 को वांगला फेस्टिवल के कारण एक और बैंक हॉलिडे रहेगा। यह त्योहार गारो जनजाति द्वारा सूर्य देव की आराधना के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में मेघालय में बैंक लगातार दो दिनों तक बंद रहेंगे।
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक शाखाओं के बंद रहने के बावजूद ग्राहकों के लिए डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सुचारू रूप से उपलब्ध रहेंगी।
- ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग के जरिए फंड ट्रांसफर, बैलेंस चेक और बिल पेमेंट किए जा सकेंगे।
- NEFT और RTGS सेवाएं निर्धारित समय पर उपलब्ध रहेंगी।
- एटीएम से नकद निकासी और कार्ड लेनदेन सामान्य रूप से चालू रहेंगे।
- ऑनलाइन माध्यम से चेकबुक, डिमांड ड्राफ्ट और अन्य सेवाओं के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक शाखा जाने से पहले स्थानीय हॉलिडे सूची जांच लें और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।
नवंबर 2025 की बैंक छुट्टियाँ
| तारीख | शहर/क्षेत्र | छुट्टी का कारण |
|---|---|---|
| 1 नवंबर | देहरादून, बेंगलुरु | इगास-बगवाल और कन्नड़ राज्योत्सव |
| 5 नवंबर | नई दिल्ली, लखनऊ, भोपाल, जम्मू, कानपुर, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, इटानगर, जयपुर, आइजोल, बेलापुर, कोहिमा, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर | गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रास पूर्णिमा |
| 6 नवंबर | शिलांग | नोंगक्रेम नृत्य |
| 7 नवंबर | शिलांग | वंगाला महोत्सव |
साप्ताहिक और अतिरिक्त अवकाश
त्योहारों की छुट्टियों के अलावा, निम्नलिखित तारीखों पर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे:
| तारीख | छुट्टी का कारण |
| 2 नवंबर | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) |
| 8 नवंबर | दूसरा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश) |
| 9 नवंबर | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) |
| 16 नवंबर | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) |
| 22 नवंबर | चौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश) |
| 23 नवंबर | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) |
| 30 नवंबर | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) |
