School Assembly News Headlines In Hindi, 10 January 2026: स्कूल असेंबली के लिए आज की प्रमुख खबरें: देश, दुनिया और खेल जगत

School Assembly News Headlines In Hindi, 10 January 2026: वो समय अब बीत चुका है जब स्कूल असेंबली में सिर्फ सुबह की प्रार्थना और राष्ट्रगान होता था। समय के साथ स्कूलों ने सुबह की असेंबली को अधिक रचनात्मक, रोचक और ज्ञानवर्धक बना दिया है।

School Holidays
School Holidays

School Assembly News Headlines In Hindi, 10 January 2026: वो समय अब बीत चुका है जब स्कूल असेंबली में सिर्फ सुबह की प्रार्थना और राष्ट्रगान होता था। समय के साथ स्कूलों ने सुबह की असेंबली को अधिक रचनात्मक, रोचक और ज्ञानवर्धक बना दिया है। आधुनिक स्कूलों में अब एक नई प्रथा शुरू हो चुकी है, जिसके तहत छात्र असेंबली के दौरान प्रमुख समाचार सुर्खियाँ पढ़ते हैं। यह उन स्कूलों की सराहनीय पहल है जो इस परंपरा को अपनाते हैं, क्योंकि इससे छात्रों को भारत और विश्व में हो रही घटनाओं की जानकारी मिलती है और वे अधिक जागरूक बनते हैं।

स्कूल असेंबली न्यूज़ हेडलाइंस, 10 जनवरी 2026 (School Assembly News Headlines In Hindi, 10 January 2026)

हमने छात्रों के लिए उनकी स्कूल असेंबली के दौरान साझा करने के लिए शीर्ष समाचार सुर्खियों को तैयार किया है। यहाँ राष्ट्रीय, खेल, विश्व और व्यावसायिक श्रेणियों से शीर्ष 5 हेडलाइंस की सूची दी गई है। हमने सुबह की स्कूल असेंबली के दौरान अन्य छात्रों के साथ साझा करने के लिए दिन का सबसे अच्छा प्रेरणादायक सुविचार भी अंत में शामिल किया है।

राष्ट्रीय समाचार (National News)

  1. दिल्ली में सुबह से झमाझम बारिश, गलन बढ़ी और काले बादलों ने घेरा आसमान
  2. कोयला घोटाला: CM ममता का बड़ा दावा—’मेरे पास पेन ड्राइव हैं, खोला तो होश उड़ जाएंगे’, अमित शाह को दी चेतावनी
  3. बंगाल में राष्ट्रपति शासन की चर्चा तेज़! ममता बनर्जी की ED पर कार्रवाई के बाद धारा 356 पर बहस
  4. आवारा कुत्तों के काटने के मामले बढ़े: 37 लाख लोगों पर हमला, 54 की मौत का चौंकाने वाला डेटा
  5. सबरीमाला गोल्ड चोरी की जांच में SIT की सख्ती, मुख्य पुजारी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया

अंतर्राष्ट्रीय समाचार (International News)

  1. अमेरिकी वाणिज्य मंत्री का दावा: ट्रेड डील इसलिए अटकी क्योंकि पीएम मोदी ने ट्रंप को फोन नहीं किया
  2. ईरान में उथल-पुथल! खामेनेई विरोधी प्रदर्शन पर ट्रंप की धमकी, अब तक 39 की मौत
  3. वर्ल्ड अपडेट्स: रूस ने यूक्रेन पर 242 ड्रोन और 35 मिसाइलों से हमला किया; जेलेंस्की बोले—4 की मौत, दर्जनों घायल
  4. पाकिस्तान ने ट्रंप से कहा—नेतन्याहू को किडनैप करो, वो ‘मानवता का सबसे बड़ा अपराधी’
  5. शहबाज शरीफ पर अरेस्ट वारंट जारी—पाकिस्तान में कदम रखा तो किया जाएगा गिरफ्तार

खेल समाचार (Sports News)

  1. WPL ओपनिंग सेरेमनी में हनी सिंह का धमाकेदार परफॉर्मेंस, जैकलीन और हरनाज ने जमाई धाक
  2. T20 World Cup 2026 पर बैकफुट पर बांग्लादेश बोर्ड, मैचों की वेन्यू बदलने के लिए BCB ने फिर भेजा पत्र
  3. “हमारा कप्तान रोहित शर्मा!” जय शाह का बड़ा बयान, हिटमैन का रिएक्शन वायरल
  4. आयरलैंड ने T20 वर्ल्ड कप टीम घोषित की, पॉल स्टर्लिंग कप्तान और टकर उपकप्तान
  5. मैच के दौरान दर्दनाक हादसा: पूर्व रणजी क्रिकेटर के. लालरेमरूआटा की हार्ट अटैक से मौत

आज का सुविचार (Thought of the Day)

“धैर्य वह शक्ति है, जो कठिन से कठिन परिस्थिति में भी हमें टूटने नहीं देती, बल्कि और मजबूत बनाती है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale