Makar Sankranti 2026: 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश, क्या होगा 12 राशियों पर असर?

Makar Sankranti 2026: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रखता है। साल 2026 में यह पावन पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा, जब सूर्य देव धनु राशि से निकलकर शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे।

Makar Sankranti 2026: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रखता है। साल 2026 में यह पावन पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा, जब सूर्य देव धनु राशि से निकलकर शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से सूर्य के इस राशि परिवर्तन को ‘मकर संक्रांति’ कहा जाता है, जो जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करता है।

ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव जब शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं तो इसका प्रभाव केवल बारह राशियों पर ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया, प्रकृति, मौसम और सामाजिक परिस्थितियों पर भी देखने को मिलता है। इस समय कुछ जातकों के लिए करियर, धन, पद-प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ाने वाले योग बनते हैं, जबकि कुछ राशि वालों को सतर्कता और धैर्य की आवश्यकता रहती है। आइए जानते हैं सूर्य के मकर राशि में गोचर का 12 राशियों पर संभावित प्रभाव—

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ संकेत लेकर आएगा। परिवार और समाज में सम्मान की प्राप्ति होगी तथा कार्यक्षेत्र में भी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यदि आपने कहीं निवेश किया है तो उसका बेहतर लाभ मिल सकता है। नौकरी की दिशा में प्रयास किए थे तो उसका सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह अवधि कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगी। कामकाज को लेकर मानसिक दबाव और तनाव बढ़ सकता है। धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। वाहन संबंधी दिक्कतें या अचानक खर्च बढ़ने की स्थिति भी परेशान कर सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले इस समय कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना कर सकते हैं। मनचाहे कार्यों में देरी की संभावना रहेगी, इसलिए जल्दबाजी के बजाय संयम से काम लें। संतान पक्ष को लेकर कोई चिंता मन में रह सकती है और निर्णय लेने में सतर्कता जरूरी होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए यह गोचर लाभकारी परिणाम ला सकता है। व्यापारियों को नए लोगों का साथ मिलेगा और नौकरी करने वालों के लिए प्रमोशन या नए अवसर बनने के संकेत हैं। घर में आनंद और सकारात्मक माहौल बना रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। करियर में नए अवसर और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे कार्य पूरे होने में आसानी रहेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह समय विशेष लाभ देने वाला रहेगा। जीवन में अच्छे परिवर्तन आएंगे और व्यापार या कारोबार को विस्तार देने की योजनाओं में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी और निजी जीवन संतुलित रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले व्यापार में मनचाहा लाभ पा सकते हैं। यात्रा के योग भी बनते दिखाई दे रहे हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और सामाजिक तथा पारिवारिक स्तर पर सम्मान बढ़ेगा। यह अवधि आपके लिए खुशियों से भरी हो सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। सफलता के लिए अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। नए कार्य की शुरुआत सोच-समझकर ही करें अन्यथा रुकावट आ सकती है। धन संबंधी योजनाएं धीरे-धीरे संतुलित होंगी और समय के साथ सुधार भी दिखेगा।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को काम में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। नया निवेश करने से फिलहाल बचें। प्रेम संबंधों में ईमानदारी और संवाद से सुधार आएगा। घर-परिवार में कुछ तनाव रह सकता है, लेकिन कार्यक्षेत्र में तालमेल अच्छा बना रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए समय सामान्य और स्थिरता देने वाला रहेगा। पुरानी सेहत संबंधी परेशानी में राहत मिल सकती है और मन में शांति का अनुभव होगा। कुछ लोगों के जीवन में नया भावनात्मक संबंध शुरू हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को मनचाहा लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा और पैतृक संपत्ति से जुड़े कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी की दिशा में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए यह अवधि उतार-चढ़ाव से भरी रह सकती है। छात्रों को सफलता पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। यात्रा करने से लाभ कम होगा, इसलिए अनावश्यक यात्राओं से बचें।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale