Aaj Ka Rashifal December 13, 2025: आज का राशिफल सभी राशियों के लिए सकारात्मकता, भावनात्मक गहराई और धैर्य के पाठों के मिश्रण को दर्शाता है। मेष, कर्क, सिंह, तुला, धनु और मीन राशि के जातक आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वालों को भावनात्मक नियंत्रण और चिंतन का अभ्यास करने की आवश्यकता होगी। आज अधिक भाग्यशाली राशियां जैसे मेष, कर्क, सिंह, तुला, धनु और मीन आकर्षण, रचनात्मकता और भावनात्मक गर्मजोशी बिखेरेंगी।
मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा रहने वाला है। आपका किसी नए घर को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। इसलिए आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से भी दूरी बनाकर रखनी होगी और आप छोटे बच्चों के लिए भी कोई उपहार लेकर आएंगे। सरकारी मामलों में आपको लापरवाही नहीं करनी है। आपकी किसी बात से परिवार में कोई सदस्य नाराज हो सकता है।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: हरा
वृषभ (Taurus)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी पढ़ाई-लिखाई को लेकर काफी सचेत रहेंगे और किसी प्रतियोगिता में भी भाग ले सकते हैं। आज आपकी अपने अधिकारियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जो आपकी टेंशन को बढ़ा सकती है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है, लेकिन आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। भ्रम की स्थिति में शांत रहना बेहतर होगा।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: लाल
मिथुन (Gemini)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है, इसलिए आप पार्टनरशिप में भी किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपके अंदर आज अतिरिक्त ऊर्जा रहने से आप प्रत्येक कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। माताजी को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपको अपने धन और समय दोनों पर ध्यान देना होगा और खुली बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: सफ़ेद
कर्क (Cancer)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्य क्षेत्र में अपने रुतबे को बनाए रखने की आवश्यकता है और आपको अपने डेली रूटीन को बेहतर करना होगा। आप सरकारी इन्वेस्टमेंट करने की योजना बना सकते हैं, लेकिन मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ने से आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे मन काफी खुश रहेगा।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: नीला
सिंह (Leo)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आपका अटका हुआ धन मिल सकता है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको अपने रुपए-पैसों को लेकर किसी पर भरोसा नहीं करना है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से भाग-दौड़ बनी रहेगी। पारिवारिक बिज़नेस में आपको कुछ समस्याएं आएंगी, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी। संतान भी परीक्षा में मनमानी कर सकती है।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: आसमानी नीला
कन्या (Virgo)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को भी कोई बेहतर ऑप्शन हाथ लग सकता है। आप अपने रहन-सहन के स्तर में बदलाव लाएंगे। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। सरकारी मामलों में आपको एक नई पहचान मिलेगी। ननिहाल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल-मिलाप करने आ सकता है। भ्रम की स्थिति में शांत रहना होगा
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: गुलाबी
तुला (Libra)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने किसी सहयोगी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचें और आपकी जो योजनाएं रुकी हुई थीं, वह फिर से शुरू हो सकती हैं। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के मिलने की संभावना बन रही है। आप अपनी मेहनत का फल पाकर काफी खुश होंगे। परिवार में आपसी मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हरा
वृश्चिक (Scorpio)
आज आपको बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचना होगा और आपको कार्यक्षेत्र में किसी छोटी बात को भी बढ़ाने से बचना होगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे कोई धन संबंधित मदद मांग सकता है, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों में पूरी स्पष्टता बनाए रखें। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। खुली बातचीत के जरिए गलतफहमियों को दूर करें।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: नीला
धनु (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी कुछ अनोखी कोशिशें रंग लाएंगी। व्यापार में भी आप किसी के साथ डील फाइनल करने की सोचेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपने घर की साफ-सफाई व रखरखाव पर पूरा ध्यान देंगे। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचान कर चलना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: हरा
मकर (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा और अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। भावनात्मक नियंत्रण का अभ्यास करना होगा।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: लाल
कुंभ (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी के मिलने से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवन साथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आप प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने माताजी से किए हुए वादे को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे और आपका कोई मित्र आपसे मेल-मिलाप करने आ सकता है। रिश्तों को मजबूत करने के लिए चिंतन का उपयोग करें।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: बैंगनी
मीन (Pisces)
आज आपको थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करते समय उसके चल व अचल पहलुओं पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आप कोई गलत डिसीजन ले सकते हैं। बिज़नेस में भी आपको मेहनत जारी रखनी होगी, तभी कोई अच्छा मुकाम हासिल होगा और अपने पेंडिंग पड़े कामों को भी समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: सफेद
