अलास्का-कनाडा बॉर्डर पर 7.0 तीव्रता का भूकंप, घबराए लोग घरों से बाहर भागे

अलास्का और कनाडा की सीमा के पास शनिवार को रात में धरती जोरदार तरीके से कांपी। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यह झटके इतने मजबूत थे कि सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों को तेज़ कंपन महसूस हुआ और घरों में सामान अलमारियों व दीवारों से नीचे गिरने लगा।

7.0 Magnitude Earthquake Hits Alaska-Canada Border; Frightened Residents Flee Homes
7.0 Magnitude Earthquake Hits Alaska-Canada Border; Frightened Residents Flee Homes

अलास्का और कनाडा की सीमा के पास शनिवार को रात में धरती जोरदार तरीके से कांपी। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यह झटके इतने मजबूत थे कि सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों को तेज़ कंपन महसूस हुआ और घरों में सामान अलमारियों व दीवारों से नीचे गिरने लगा। दहशत में लोग तत्काल अपने घरों से बाहर निकल आए।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र अलास्का के जूनो से लगभग 370 किमी उत्तर-पश्चिम और कनाडा के युकोन क्षेत्र की राजधानी व्हाइटहॉर्स से करीब 250 किमी दूर था। यह इलाका पहाड़ियों से घिरा है और यहां जनसंख्या भी कम है, जिसके चलते किसी भी तरह के बड़े नुकसान या हताहत की खबर नहीं मिली है।

भूकंप के तुरंत बाद सुनामी की आशंका भी व्यक्त की गई, क्योंकि प्रभावित क्षेत्र समुद्रों से घिरे हैं। लेकिन अधिकारियों ने राहत भरी जानकारी देते हुए कहा कि अब तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस की सार्जेंट कैलिस्टा मैकलियोड ने बताया कि भूकंप के बाद आपातकालीन नंबर 911 पर कई फोन आए, जिससे साफ होता है कि झटकों की तीव्रता काफी अधिक थी। सोशल मीडिया पर भी लोग अपने-अपने अनुभव साझा कर रहे हैं।

हालात अब नियंत्रण में बताए जा रहे हैं और विशेषज्ञ आफ्टरशॉक (भूंकप के बाद आने वाले झटके) की संभावना को देखते हुए स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale