Gold Silver Price Today December 06, 2025: सोना और चांदी के दाम एक बार फिर तेजी और गिरावट के दौर से गुजर रहे हैं। शादी-ब्याह के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में कीमतें लगातार बदल रही हैं और इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है। शनिवार, 6 दिसंबर 2025 को भी सोने के रेट में तेजी देखी गई, जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 1,30,090 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,19,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। इसके उलट, चांदी सस्ती हो गई है और इसका रेट घटकर सुबह के समय 1,86,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।
सोने की कीमतों में आया भारी उछाल
6 दिसंबर की सुबह सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव बढ़कर ₹1,30,090 प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,19,260 प्रति 10 ग्राम के करीब है। यह तेजी वैश्विक बाजार में सोने के हाजिर भाव के $4,223.76 प्रति औंस पर पहुंचने के बाद आई है।
देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी 24 कैरेट सोने की कीमत में वृद्धि हुई है। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों में 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,29,940 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, वहीं इन शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,19,110 प्रति 10 ग्राम है।
प्रमुख शहरों का ताजा सोने भाव (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24K आज | 22K आज | 18K आज |
| चेन्नई | ₹13,135 | ₹12,040 | ₹10,040 |
| मुंबई | ₹13,015 | ₹11,930 | ₹9,761 |
| दिल्ली | ₹13,030 | ₹11,945 | ₹9,776 |
| कोलकाता | ₹13,015 | ₹11,930 | ₹9,761 |
| बैंगलोर | ₹13,015 | ₹11,930 | ₹9,761 |
| हैदराबाद | ₹13,015 | ₹11,930 | ₹9,761 |
| केरल | ₹13,015 | ₹11,930 | ₹9,761 |
| पुणे | ₹13,015 | ₹11,930 | ₹9,761 |
| अहमदाबाद | ₹13,020 | ₹11,935 | ₹9,766 |
(नोट: ऊपर दी गई कीमतें 10 ग्राम सोने के लिए हजार रुपये में हैं। उदाहरण के लिए, दिल्ली में 24K का भाव ₹13,030 नहीं, बल्कि ₹1,30,300 है।)
चांदी के भाव में गिरावट से मिली राहत
सोने के विपरीत, चांदी के भाव में 6 दिसंबर की सुबह गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमत घटकर ₹1,86,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई है। वैश्विक बाजारों में भी चांदी का हाजिर भाव $58.17 प्रति औंस पर है।
प्रमुख शहरों चांदी के ताजा भाव (प्रति 1 किग्रा)
| शहर | 10 ग्राम | 100 ग्राम | 1 किग्रा |
| दिल्ली | ₹1,900 | ₹19,000 | ₹1,90,000 |
| मुंबई | ₹1,900 | ₹19,000 | ₹1,90,000 |
| कोलकाता | ₹1,900 | ₹19,000 | ₹1,90,000 |
| बैंगलोर | ₹1,900 | ₹19,000 | ₹1,90,000 |
| चेन्नई | ₹1,990 | ₹19,900 | ₹1,99,000 |
| हैदराबाद | ₹1,959 | ₹19,590 | ₹1,95,900 |
| केरल | ₹1,959 | ₹19,590 | ₹1,95,900 |
| पुणे | ₹1,900 | ₹19,000 | ₹1,90,000 |
| अहमदाबाद | ₹1,900 | ₹19,000 | ₹1,90,000 |
कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण और RBI का फैसला
सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य, ब्याज दरें और जियोपॉलिटिकल टेंशन जैसे विभिन्न घरेलू और वैश्विक कारकों से प्रभावित होते हैं।
भारत में आर्थिक मोर्चे पर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। 5 दिसंबर को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कमी की घोषणा की, जिसके बाद यह 5.25 प्रतिशत पर आ गई है। रेपो रेट में इस कटौती से होम लोन और वाहन लोन जैसी EMI कम होंगी, जिससे उपभोक्ताओं को वित्तीय राहत मिलेगी।
भारत में सोने के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, इंपोर्ट ड्यूटी, GST, और मांग-आपूर्ति पर निर्भर करते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन गोल्ड निवेशकों के लिए अच्छी खबर लेकर आया है, जबकि चांदी खरीदने वालों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। अगर आप निवेश या गहनों की खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो बाजार की चाल पर नजर बनाए रखना बेहद जरूरी है।
