Gold Silver Price Today December 05, 2025: आज, शुक्रवार 5 दिसंबर 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का दाम घटकर ₹1,27,845 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, चांदी की कीमत भी घटकर ₹1,76,625 रुपये प्रति किलो हो गई है।
बाजार सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का दाम ₹600 गिरकर ₹1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था। चांदी भी टूटकर ₹1,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों समेत) रह गई थी।
IBJA के अनुसार आज के सोने-चांदी के भाव
सोने-चांदी की शुद्धता के आधार पर IBJA के मुताबिक आज के ताजा रेट्स इस प्रकार हैं:
| सोना-चांदी की शुद्धता | रेट (प्रति 10 ग्राम/किलोग्राम) |
| सोना 24 कैरेट | ₹1,27,845 प्रति 10 ग्राम |
| सोना 22 कैरेट | ₹1,17,106 प्रति 10 ग्राम |
| सोना 18 कैरेट | ₹95,884 प्रति 10 ग्राम |
| चांदी 999 | ₹1,76,625 प्रति किलोग्राम |
भारत के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
आज सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव गिरकर ₹1,29,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। भारत के कुछ प्रमुख शहरों में आज सोने के दाम इस प्रकार हैं:
| शहर | 24 कैरट सोना आज (₹) | 22 कैरट सोना आज (₹) | 18 कैरट सोना आज (₹) |
| लखनऊ | 12,980 | 11,899 | 9,738 |
| जयपुर | 12,980 | 11,899 | 9,738 |
| दिल्ली | 12,980 | 11,899 | 9,738 |
| पटना | 12,970 | 11,889 | 9,728 |
| मुंबई | 12,965 | 11,884 | 9,723 |
| अहमदाबाद | 12,970 | 11,889 | 9,728 |
| पुणे | 12,965 | 11,884 | 9,723 |
| कोलकाता | 12,965 | 11,884 | 9,723 |
| मेरठ | 12,980 | 11,899 | 9,738 |
| लुधियाना | 12,980 | 11,899 | 9,738 |
चांदी की कीमतें (प्रति किलोग्राम)
सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी गिरावट है। आज चांदी ₹1,90,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। भारत के मुख्य शहरों में चांदी के भाव इस प्रकार हैं:
| शहर | 1 किग्रा (₹) | 100 ग्राम (₹) | 10 ग्राम (₹) |
| लखनऊ | 1,90,900 | 19,090 | 1,909 |
| जयपुर | 1,90,900 | 19,090 | 1,909 |
| दिल्ली | 1,90,900 | 19,090 | 1,909 |
| पटना | 1,90,900 | 19,090 | 1,909 |
| मुंबई | 1,90,900 | 19,090 | 1,909 |
| अहमदाबाद | 1,90,900 | 19,090 | 1,909 |
| पुणे | 1,90,900 | 19,090 | 1,909 |
| कोलकाता | 1,90,900 | 19,090 | 1,909 |
| मेरठ | 1,90,900 | 19,090 | 1,909 |
| लुधियाना | 1,90,900 | 19,090 | 1,909 |
वैश्विक बाजार और भविष्य के संकेत
वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना गिरावट के साथ $4,197.10 डॉलर प्रति औंस पर रह गया। चांदी भी टूटकर $57.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोने का वायदा भाव गिरावट के साथ ₹1,30,374 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
बाजार में यह गिरावट अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की अगले हफ्ते होने वाली नीतिगत बैठक से पहले निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने के कारण आई है। ताजा अमेरिकी रोजगार आंकड़ों से पता चला है कि नवंबर में पेरोल में गिरावट आई, जो साल 2023 के बाद का सबसे खराब डेटा है। इससे फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर कटौती के अनुमान बढ़ गए हैं। अगर ब्याज दरों में कटौती होती है, तो बॉन्ड कम आकर्षक हो जाएंगे, जिससे निवेशक सोने जैसे सुरक्षित एसेट में निवेश बढ़ा सकते हैं, और कीमतों में फिर से तेजी आ सकती है। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की मीटिंग 9-10 दिसंबर को होने वाली है।
