Gold Silver Price Today December 03 2025: सोना और चांदी के दाम में गिरावट, जानें आज के भाव

Gold Silver Price Today December 03 2025: दिल्ली के सर्राफा बाजार और वायदा बाजार दोनों में मंगलवार को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई। वायदा बाजार (MCX) पर सोना का भाव गिरावट के साथ ₹1,30,266 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

Gold And Silver Price Today (Image Credit: Pexels)
Gold And Silver Price Today (Image Credit: Pexels)

Gold Silver Price Today December 03 2025: सोना और चांदी के दाम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी तेजी देखने को मिल रही है तो कभी कीमतों में गिरावट आ रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बुधवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का दाम गिरकर ₹1,27,593 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि चांदी की कीमत घटकर ₹1,74,650 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

हालांकि, दिल्ली के सर्राफा बाजार और वायदा बाजार दोनों में मंगलवार को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई। वायदा बाजार (MCX) पर सोना का भाव गिरावट के साथ ₹1,30,266 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत टूटकर ₹1,31,530 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इसके उलट, चांदी में लगातार छठे दिन तेजी बनी रही और यह ₹1,81,360 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गई थी।

IBJA द्वारा जारी सोने-चांदी के ताजा रेट्स

IBJA के मुताबिक, विभिन्न कैरेट के सोने और चांदी के रेट इस प्रकार हैं:

सोना-चांदी की शुद्धतारेट
सोना 24 कैरेट₹1,27,593 प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट₹1,16,875 प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट₹95,695 प्रति 10 ग्राम
चांदी 999₹1,74,650 प्रति किलोग्राम

देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम)

देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट, 24 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत इस प्रकार है:

शहर22 कैरेट (₹)24 कैरेट (₹)18 कैरेट (₹)
चेन्नई13,13412,03910,039
मुंबई12,98611,9049,740
दिल्ली13,00111,9199,755
कोलकाता12,98611,9049,740
बैंगलोर12,98611,9049,740
हैदराबाद12,98611,9049,740
केरल12,98611,9049,740
पुणे12,98611,9049,740
वडोदरा12,99111,9099,745
अहमदाबाद12,99111,9099,745

ध्यान दें: इन कीमतों में जीएसटी (GST) शामिल नहीं होता है और ज्वैलरी खरीदने पर आपको मेकिंग चार्ज भी अलग से देना होगा।देश के प्रमुख शहरों में चांदी के भाव

शहर10 ग्राम (₹)100 ग्राम (₹)1 किलो (₹)
चेन्नई1,95919,5901,95,900
मुंबई1,87918,7901,87,900
दिल्ली1,87918,7901,87,900
कोलकाता1,87918,7901,87,900
बैंगलोर1,87918,7901,87,900
हैदराबाद1,95919,5901,95,900
केरल1,95919,5901,95,900
पुणे1,87918,7901,87,900
वडोदरा1,87918,7901,87,900
अहमदाबाद1,87918,7901,87,900

ध्यान दें: इन कीमतों में जीएसटी (GST) शामिल नहीं होता है और ज्वैलरी खरीदने पर आपको मेकिंग चार्ज भी अलग से देना होगा।

गिरावट का कारण

वैश्विक स्तर पर भी हाजिर सोना टूटकर 4,187 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी 56.97 डॉलर प्रति औंस पर रही। फाईनेंशियल एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह गिरावट मुख्य रूप से पिछले सत्र में कीमतें कई सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद हुई मुनाफावसूली (Profit Booking) के कारण आई है। HDFC सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने बताया कि अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के आने से पहले व्यापारियों के सतर्क रुख ने भी इस गिरावट में योगदान दिया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale