Gold Silver Price Today December 02, 2025: सोने-चांदी की रिकॉर्ड तोड़ तेजी जारी, चेक करें आज के ताज़ा भाव

Gold Silver Price Today December 02, 2025: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना उछलकर ₹1,33,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, चांदी लगातार पाँचवें दिन ऊपर चढ़ती रही और बढ़कर ₹1,77,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई।

Gold and Silver Price Today (Image Credit: Pixabay)
Gold and Silver Price Today (Image Credit: Pixabay)

Gold Silver Price Today December 02, 2025: देश के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन भारी उछाल देखने को मिला है और कई नए रिकॉर्ड बने हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर ₹1,28,800 प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर ₹1,75,180 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना उछलकर ₹1,33,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, चांदी लगातार पाँचवें दिन ऊपर चढ़ती रही और बढ़कर ₹1,77,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर चांदी 57.85 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड पर पहुँच गई, जबकि हाजिर सोना बढ़कर 4,261.52 डॉलर प्रति औंस हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में भी तेजी जारी रही। सोने का भाव बढ़त के साथ ₹1,30,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया, वहीं MCX में चांदी चढ़कर ₹1,78,649 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुँच गई।

IBJA द्वारा जारी सोने-चांदी के ताजा रेट्स

IBJA के मुताबिक, 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताजा रेट्स इस प्रकार हैं:

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह के रेट
सोना 24 कैरेट₹1,28,800 प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट₹1,17,981 प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट₹96,600 प्रति 10 ग्राम
चांदी 999₹1,75,180 प्रति किलोग्राम

प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट (₹)22 कैरेट (₹)18 कैरेट (₹)
चेन्नई13,13512,04010,040
मुंबई13,02011,9359,765
दिल्ली13,03511,9509,780
कोलकाता13,02011,9359,765
बैंगलोर13,02011,9359,765
हैदराबाद13,02011,9359,765
केरल13,02011,9359,765
पुणे13,02011,9359,765
वडोदरा13,02511,9409,770
अहमदाबाद13,02511,9409,770

प्रमुख शहरों में चांदी का ताजा भाव

शहर10 ग्राम कीमत (₹)100 ग्राम कीमत (₹)1 किलो कीमत (₹)
चेन्नई1,96019,6001,96,000
मुंबई1,88018,8001,88,000
दिल्ली1,88018,8001,88,000
कोलकाता1,88018,8001,88,000
बैंगलोर1,88018,8001,88,000
हैदराबाद1,96019,6001,96,000
केरल1,96019,6001,96,000
पुणे1,88018,8001,88,000
वडोदरा1,88018,8001,88,000
अहमदाबाद1,88018,8001,88,000

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale