Gold Silver Price Today November 30, 2025: देश में सोने और चांदी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और शादी के सीज़न में ग्राहकों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, रविवार, 30 नवंबर 2025 की सुबह तक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर ₹1,29,640 प्रति 10 ग्राम हो गई है। वैश्विक बाजार में सोने का हाजिर भाव $4,169.88 प्रति औंस है।
चांदी की कीमतों में भी भारी बदलाव आया है। बीते दिनों की गिरावट के बाद चांदी ने जो रिकवरी दिखाई है, वह रुकती नजर नहीं आ रही है। बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन चांदी की कीमत ने नए ऑल टाइम हाई लेवल ₹1,75,484 रुपये प्रति किलो को छू लिया था। आज, 30 नवंबर को चांदी का भाव ₹1,85,000 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है।
IBJA द्वारा जारी किए गए सोने-चांदी के ताजा रेट्स (30 नवंबर 2025)
| धातु / शुद्धता | मात्रा | कीमत (₹) |
| सोना 24 कैरेट | 10 ग्राम | 1,29,640 |
| सोना 22 कैरेट | 10 ग्राम | 1,18,837 |
| सोना 18 कैरेट | 10 ग्राम | 97,230 |
| चांदी 999 | 1 किलोग्राम | 1,85,000 |
भारतीय प्रमुख शहरों में आज सोने की दरें (1 ग्राम)
| शहर | 24K आज (₹) | 22K आज (₹) | 18K आज (₹) |
| चेन्नई | 13,069 | 11,980 | 9,995 |
| मुंबई | 12,982 | 11,900 | 9,737 |
| दिल्ली | 12,997 | 11,915 | 9,752 |
| कोलकाता | 12,982 | 11,900 | 9,737 |
| बैंगलोर | 12,982 | 11,900 | 9,737 |
| हैदराबाद | 12,982 | 11,900 | 9,737 |
| केरल | 12,982 | 11,900 | 9,737 |
| पुणे | 12,982 | 11,900 | 9,737 |
| वडोदरा | 12,987 | 11,905 | 9,742 |
| अहमदाबाद | 12,987 | 11,905 | 9,742 |
ध्यान दें: इंडियन बुलियन ज्वेलर्स द्वारा अपडेट किए गए ये रेट्स देशभर में समान रहते हैं, लेकिन आभूषण खरीदते समय इन पर 3% का जीएसटी और मेकिंग चार्ज भी लागू होता है, जिससे इसकी अंतिम कीमत बढ़ जाती है। मेकिंग चार्ज अलग-अलग हो सकता है।
चांदी की कीमतों में तेज उछाल
बीते सप्ताह में चांदी की कीमत में लगभग ₹21,000 रुपये की वृद्धि हुई है। हफ्तेभर में एमसीएक्स पर 1 KG चांदी की कीमत ₹1,57,877 रुपये से बढ़कर ₹1,75,484 रुपये प्रति किलो हो गई, यानी पाँच दिनों में यह ₹17,607 तक महँगी हुई। घरेलू मार्केट में यह ₹1,51,129 रुपये से ₹1,64,359 रुपये प्रति किलो पर पहुँच गई, यानी ₹13,230 महँगी हुई।
| शहर | 10 ग्राम (₹) | 100 ग्राम (₹) | 1 Kg (₹) |
| चेन्नई | 1,920 | 19,200 | 1,92,000 |
| मुंबई | 1,850 | 18,500 | 1,85,000 |
| दिल्ली | 1,850 | 18,500 | 1,85,000 |
| कोलकाता | 1,850 | 18,500 | 1,85,000 |
| बैंगलोर | 1,850 | 18,500 | 1,85,000 |
| हैदराबाद | 1,920 | 19,200 | 1,92,000 |
| केरल | 1,920 | 19,200 | 1,92,000 |
| पुणे | 1,850 | 18,500 | 1,85,000 |
| वडोदरा | 1,850 | 18,500 | 1,85,000 |
| अहमदाबाद | 1,850 | 18,500 | 1,85,000 |
MCX पर सोने-चांदी की चाल
MCX पर फरवरी 2026 वाली गोल्ड फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट शुक्रवार को ₹1,932 की जोरदार तेजी के साथ ₹1,29,599/10 ग्राम पर बंद हुई। चांदी भी हल्की तेजी के साथ ₹1,75,650/किलो तक पहुंच गई।
सोने की लंबी अवधि की परफॉर्मेंस बेहद दमदार रही है। पिछले 20 सालों में सोना करीब 1500% तक महंगा हो चुका है। जहाँ 2005 में सोना ₹7,600 के आसपास मिलता था, वहीं 2025 में यह ₹1.25 लाख के ऊपर पहुंच गया है। YTD (Year-to-Date) में भी सोना करीब 56% ऊपर रहा है।
