मुंबई: अभिनेता एजाज खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हाउस अरेस्ट मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद अब मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ रेप का मामला भी दर्ज किया गया है। अभिनेत्री की शिकायत पर चारकोप पुलिस ने एजाज के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एजाज ने उन्हें अपने हाउस अरेस्ट शो में होस्ट का रोल देने के लिए बुलाया था। शूटिंग के दौरान एजाज ने पहले उन्हें प्रपोज़ किया और बाद में धर्म बदलकर शादी करने का वादा किया। इसके बाद एजाज के घर जाकर उनकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया।
रविवार शाम को पीड़िता ने चारकोप पुलिस स्टेशन में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। एजाज खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें रेप और अन्य गंभीर आरोप शामिल हैं।
धारा 64, 64(2 M), 69, और 74 के तहत चारकोप पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
