Gold Silver Price Today November 26, 2025: सोने-चांदी के भाव में फिर तेजी, जानिए आपके शहर में कितना है रेट

Gold Silver Price Today November 26, 2025: सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार सुबह इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी रेट्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,25,119 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

Gold and Silver Price Today (Image Credits: Wikimedia Commons)
Gold and Silver Price Today (Image Credits: Wikimedia Commons)

Gold Silver Price Today November 26, 2025: सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार सुबह इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी रेट्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,25,119 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चांदी की कीमत भी बढ़कर 1,56,320 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। बाजार सूत्रों की मानें तो दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,28,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत बढ़कर 1,60,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई है।

वायदा बाजार (MCX) में भी सोना चढ़कर 1,25,312 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,57,065 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। बढ़ती मांग, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज़ी और शादी सीजन की खरीदारी के चलते सोना-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। आइए जानें आज भारत में सोने और चांदी के ताज़ा रेट आपके शहर के अनुसार।

आज का सोने-चांदी का भाव (IBJA Rate)

शुद्धताआज का रेट
24 कैरेट सोना₹1,25,119 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना₹1,14,609 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना₹93,839 प्रति 10 ग्राम
चांदी 999₹1,56,320 प्रति किलो

प्रमुख भारतीय शहरों में सोने का भाव (प्रति 1 ग्राम)

शहर24K आज22K आज18K आज
चेन्नई₹12,787₹11,721₹9,781
मुंबई₹12,705₹11,646₹9,529
दिल्ली₹12,720₹11,661₹9,544
कोलकाता₹12,705₹11,646₹9,529
बैंगलोर₹12,705₹11,646₹9,529
हैदराबाद₹12,705₹11,646₹9,529
केरल₹12,705₹11,646₹9,529
पुणे₹12,705₹11,646₹9,529
वडोदरा₹12,710₹11,651₹9,534
अहमदाबाद₹12,710₹11,651₹9,534

प्रमुख भारतीय शहरों में चांदी का भाव

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम
चेन्नई₹1,741₹17,410₹1,74,100
मुंबई₹1,671₹16,710₹1,67,100
दिल्ली₹1,671₹16,710₹1,67,100
कोलकाता₹1,671₹16,710₹1,67,100
बैंगलोर₹1,671₹16,710₹1,67,100
हैदराबाद₹1,741₹17,410₹1,74,100
केरल₹1,741₹17,410₹1,74,100
पुणे₹1,671₹16,710₹1,67,100
वडोदरा₹1,671₹16,710₹1,67,100
अहमदाबाद₹1,671₹16,710₹1,67,100

दिल्ली सर्राफा बाजार और वायदा कारोबार के रेट

  • दिल्ली सर्राफा बाजार: बाजार सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें बढ़कर ₹1,28,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। वहीं, चांदी की कीमत बढ़कर ₹1,60,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) पर पहुँच गई।
  • वायदा कारोबार (MCX): वायदा कारोबार में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत ₹1,25,312 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई (₹1,458 की बढ़त)। वहीं, दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी की वायदा कीमत ₹1,57,065 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई (₹2,583 की बढ़त)।

पिछले दिन के दाम और अंतर्राष्ट्रीय बाजार

स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और खुदरा कारोबारियों की ताजा खरीदारी के चलते, मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में ₹3,500 की बड़ी बढ़त देखी गई, और यह तीन दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला टूट गया। चांदी की कीमतों में भी ₹5,800 की लिवाली देखी गई।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में, न्यूयॉर्क में हाजिर सोना 0.09 प्रतिशत टूटकर $4,131.09 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि हाजिर चांदी 0.40 प्रतिशत टूटकर $51.15 डॉलर प्रति औंस रह गई। हालांकि, वायदा बाजार (Comex) में दिसंबर डिलीवरी के लिए सोने का वायदा भाव $47.8 यानी 1.17 प्रतिशत बढ़कर $4,142 प्रति औंस हो गया, जो लगातार तीसरा दिन है जब इसमें बढ़त दर्ज की गई है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale