Gold Silver Price Today November 21, 2025: सोने की चमक फीकी, चांदी भी सस्ती—आज कितना हुआ भाव, यहां देखें पूरी लिस्ट

Gold Silver Price Today November 21, 2025: दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में 600 रुपये की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद 24 कैरेट सोना 1,26,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी की कीमत भी 2,000 रुपये लुढ़ककर 1,58,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) पर दर्ज की गई।

Gold and Silver Price Today (Image Credits: Wikimedia Commons)
Gold and Silver Price Today (Image Credits: Wikimedia Commons)

Gold Silver Price Today November 21, 2025: सोना और चांदी की कीमतों में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी गिरावट तो कभी बढ़ोतरी के बीच आज शुक्रवार सुबह इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने ताज़ा रेट जारी कर दिए हैं। IBJA के मुताबिक 24 कैरेट सोना आज गिरकर 1,22,561 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी की कीमत में भी कमजोरी आई है और यह 1,54,113 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में 600 रुपये की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद 24 कैरेट सोना 1,26,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी की कीमत भी 2,000 रुपये लुढ़ककर 1,58,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) पर दर्ज की गई। इसी बीच MCX पर सोना फिसलकर 1,22,540 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी वायदा कीमत गिरकर 1,54,696 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

IBJA द्वारा जारी सोने-चांदी के ताजा भाव (21 नवंबर 2025)

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी सोने-चांदी की शुद्धता के आधार पर आज के रेट्स इस प्रकार हैं:

सोने-चांदी की शुद्धतारेट (प्रति 10 ग्राम)
सोना 24 कैरेट₹1,22,561
सोना 22 कैरेट₹1,12,266
सोना 18 कैरेट₹91,921
चांदी 999 (प्रति किलोग्राम)₹1,54,113

प्रमुख भारतीय शहरों में आज 1 ग्राम सोने का रेट

शहर24K आज22K आज18K आज
चेन्नई₹12,545₹11,499₹9,599
मुंबई₹12,425₹11,389₹9,318
दिल्ली₹12,440₹11,404₹9,333
कोलकाता₹12,425₹11,389₹9,318
बेंगलुरु₹12,425₹11,389₹9,318
हैदराबाद₹12,425₹11,389₹9,318
केरल₹12,425₹11,389₹9,318
पुणे₹12,425₹11,389₹9,318
वडोदरा₹12,430₹11,394₹9,323
अहमदाबाद₹12,430₹11,394₹9,323

प्रमुख भारतीय शहरों में आज चांदी का रेट

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम
चेन्नई₹1,729₹17,290₹1,72,900
मुंबई₹1,649₹16,490₹1,64,900
दिल्ली₹1,649₹16,490₹1,64,900
कोलकाता₹1,649₹16,490₹1,64,900
बेंगलुरु₹1,649₹16,490₹1,64,900
हैदराबाद₹1,729₹17,290₹1,72,900
केरल₹1,729₹17,290₹1,72,900
पुणे₹1,649₹16,490₹1,64,900
वडोदरा₹1,649₹16,490₹1,64,900
अहमदाबाद₹1,649₹16,490₹1,64,900

पिछले दिन के सोना-चांदी के दाम

दिल्ली के बाजार में गुरुवार को 24 कैरेट सोना 600 रुपये गिरकर 1,26,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। 99.5% शुद्धता वाले सोने का भाव 1,26,100 रुपये (सभी टैक्स सहित) दर्ज हुआ। चांदी 2,000 रुपये लुढ़ककर 1,58,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,061.53 डॉलर प्रति औंस और चांदी 50.73 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

सोना-चांदी का वायदा भाव (MCX)

MCX पर दिसंबर डिलीवरी का सोना 511 रुपये गिरकर 1,22,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि चांदी वायदा 411 रुपये टूटकर 1,54,696 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

वैश्विक स्तर पर COMEX गोल्ड वायदा 4,059.26 डॉलर प्रति औंस, जबकि चांदी वायदा 50.56 डॉलर प्रति औंस रहा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale