Aaj Ka Rashifal November 18, 2025: आज मंगलवार को चंद्रमा तुला राशि में स्थित है, जिसके प्रभाव से मेष, धनु और मकर राशि वालों के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है। इन राशियों के लिए कारोबारी कामकाज से लेकर निजी जीवन तक अनुकूलता बनी रहेगी और विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना प्रबल है। इसके विपरीत मिथुन, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए दिन कुछ चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है, जहां उन्हें कामकाज के हर चरण में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यदि ये राशियां भावनाओं और निर्णयों पर नियंत्रण रखते हुए दिनचर्या आगे बढ़ाएं तो कई कठिनाइयों से बच सकती हैं। बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य से लेकर मध्यम सकारात्मक प्रभाव वाला रहने की उम्मीद है। 18 नवंबर 2025, मंगलवार का विस्तृत राशिफल आज के दिन की दिशा तय करने में आपकी मदद कर सकता है।
आइए पढ़ते हैं 18 नवंबर 2025, शुक्रवार का पूरा राशिफल:
मेष (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज चंद्रमा सातवें भाव में शुभ परिणाम दे रहा है, जिससे उन्हें सामाजिक दायरे में सम्मान और सम्मानजनक व्यवहार मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और पारिवारिक माहौल में संतोष का अनुभव होगा। दिन के दौरान मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी से जुड़े कामों में भी फायदा होने के संकेत हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी, वहीं छात्र वर्ग को आज अपनी पढ़ाई पर नए सिरे से ध्यान देने की आवश्यकता होगी। परिवार की खुशी के लिए आप किसी खास चीज की खरीदारी भी कर सकते हैं।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: गुलाबी
वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि के लोगों के लिए चंद्रमा छठे भाव में रहकर दिन को अनुकूल बना रहा है। लंबे समय से पेंडिंग काम पूरे होने के योग हैं और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे। ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापारियों को फायदा मिलने की उम्मीद है और नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। त्योहारों के बीच परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, हालांकि आज खान-पान में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। पुराने दोस्तों के साथ मिलने-जुलने का कार्यक्रम भी बन सकता है।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: काला
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों को आज चंद्रमा पांचवें भाव में रहकर भोजन और दिनचर्या में संयम रखने की सलाह दे रहा है। नकारात्मक सोच को छोड़कर व्यावहारिक निर्णय लेने की आवश्यकता है, अन्यथा मन में हताशा बढ़ सकती है। किसी आकस्मिक यात्रा का योग बन रहा है और दोपहर तक किसी शुभ समाचार से राहत मिलने की संभावना है। साहित्य, लेखन या किसी रचनात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। व्यापार करने वालों के लिए नई योजनाएं बन सकती हैं, हालांकि नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से विवाद से बचना चाहिए।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: नारंगी
कर्क (Cancer)
कर्क राशि के जातक आज चंद्रमा की स्थिति के कारण भावुकता की अधिकता महसूस कर सकते हैं। किसी व्यक्ति के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है, जिससे मन में हलचल बनी रहेगी। दिन का पहला हिस्सा आनंद और मनोरंजन से भरा रहेगा, लेकिन दोपहर बाद स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है, इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी आवश्यक है। क्रोध पर नियंत्रण रखें और नए काम की शुरुआत से आज बचें, क्योंकि समय अनुकूल नहीं है।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: नारंगी
सिंह (Leo)
सिंह राशि के लिए चंद्रमा तीसरे भाव में रहते हुए सफलता और उत्साह बढ़ाने वाला सिद्ध होगा। विरोधियों पर जीत मिलेगी और कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी नई योजना पर चर्चा हो सकती है और यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है और प्रियजनों के साथ दिन का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। मन में ऊर्जा और एकाग्रता बनी रहेगी, जिससे नए काम की शुरुआत सहजता से संभव होगी।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: बैंगनी
कन्या (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज चंद्रमा दूसरे भाव में रहकर परिवार में सुख-शांति को बढ़ावा देगा। आपकी वाणी आज कई लोगों को प्रभावित कर सकती है। स्वादिष्ट भोजन और घूमने-फिरने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार में प्रगति होगी और आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को अतिरिक्त लाभ हो सकता है। हालांकि दिन के दौरान किसी विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम रखना आवश्यक होगा। दोपहर के बाद परिवार के सदस्यों की भावनाओं को समझते हुए उनके लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला
तुला (Libra)
आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी। आपकी कुशलता को लोगों के समक्ष रखने के लिए आज बेहतर अवसर है, उसका लाभ उठाएं। आपकी रचनात्मकता निखरेगी और तन और मन में अधिक ताजगी का अनुभव करेंगे। आप मित्रों और कुटुंबजनों के साथ समय का आनंद उठा सकेंगे। आर्थिक लाभ मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन, नए वस्त्र परिधान और वाहन सुख मिलेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी तथा काम में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन अच्छा है, लेकिन बाहरी खाने से बचना आपके लिए जरूरी होगा।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: पीला
वृश्चिक (Scorpio)
आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी। आज आप विदेश में रहने वाले दोस्तों और स्वजनों की तरफ से अच्छे समाचार प्राप्त कर सकेंगे। आज मनोरंजन के लिए धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत ही प्रगाढ़ होंगे। कानूनी मामलों में आपको बहुत ध्यान रखना पड़ेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से लाभ हो सकेगा। व्यापार में नए ग्राहकों को लुभाने के लिए कोई विशेष योजना बना सकेंगे। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में नहीं लगेगा। आज आप धार्मिक गतिविधियों में व्यस्त रहने वाले हैं।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हरा
धनु (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए चंद्रमा ग्यारहवें भाव में आर्थिक लाभ और सामाजिक सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। आय में वृद्धि होगी और व्यापार में फायदा मिलने की अधिक संभावना है। प्रिय व्यक्ति के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग हैं। संतान और जीवनसाथी से लाभ मिलने की भी संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत होगी।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: हरा
मकर (Capricorn)
मकर राशि के लिए चंद्रमा आज दसवें भाव में रहकर करियर और व्यापार को मजबूती देगा। पदोन्नति के संकेत हैं और परिश्रम का अच्छा फल मिलने वाला है। परिवार और संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और पुराने मतभेद दूर होंगे। छात्रों के लिए भी दिन सकारात्मक रहेगा।
शुभ अंक:8 | शुभ रंग: सफेद
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों को आज चंद्रमा नवें भाव में रहते हुए शारीरिक थकान महसूस हो सकती है, लेकिन मानसिक रूप से संतुलन बना रहेगा। काम अपेक्षित गति से कम होगा, इसलिए धैर्य रखें। अधिकारियों से बात करते समय सावधान रहें और विरोधियों के साथ बहस से बचें। विदेश संबंधी कामों में सफलता मिलेगी और किसी यात्रा का योग भी है। संतान से जुड़ी चिंताएं रह सकती हैं।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: नीला
मीन (Pisces)
मीन राशि वाले आज चंद्रमा के आठवें भाव में रहने से स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। खर्चों में बढ़ोतरी संभव है और कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है, लेकिन अचानक आर्थिक लाभ मिलकर राहत दे सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों से मन शांत होगा, हालांकि कार्यस्थल पर मन कम लगेगा और समय पर काम पूरा न होने की चिंता रह सकती है।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: लाल
