बालोद: 50 फीट ऊंचे तांदुला डेम पर युवक का खतरनाक बाइक स्टंट, वीडियो वायरल

वीडियो में युवक अपनी बाइक को तांदुला डेम के लगभग 50 फीट ऊपर चढ़ाता दिख रहा है। वह सीढ़ी के किनारे बने केवल 6 इंच के सीमेंट के कांक्रीट पर बाइक चला रहा था।

Balod: Youth Performs Dangerous Bike Stunt on 50-Foot-High Tandula Dam, Video Goes Viral
Balod: Youth Performs Dangerous Bike Stunt on 50-Foot-High Tandula Dam, Video Goes Viral

बालोद में एक युवक की लापरवाही भारी पड़ सकती थी जब वह बाइक से खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दिया। उसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक अपनी बाइक को तांदुला डेम के लगभग 50 फीट ऊपर चढ़ाता दिख रहा है। वह सीढ़ी के किनारे बने केवल 6 इंच के सीमेंट के कांक्रीट पर बाइक चला रहा था।

एक छोटी सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी और युवक की जान जा सकती थी। इस खतरनाक स्टंट का वीडियो बनाकर युवक ने इसे अपने इंस्टाग्राम आईडी पर भी पोस्ट किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। यह घटना युवाओं में इस तरह के खतरनाक स्टंट के बढ़ते चलन और उसके खतरों को दर्शाती है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale