सुशासन की जीत: NDA की ऐतिहासिक जीत पर PM मोदी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व की खुलकर की सराहना

Bihar Election 2025 Results: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे “सुशासन की जीत” बताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खुलकर तारीफ की है।

PM Modi Openly Praises Nitish Kumar's Leadership After NDA's Historic Win
PM Modi Openly Praises Nitish Kumar's Leadership After NDA's Historic Win

Bihar Election 2025 Results: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे “सुशासन की जीत” बताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खुलकर तारीफ की है। यह बयान इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान विपक्ष बार-बार यह दावा कर रहा था कि भाजपा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनने देगी। लेकिन चुनाव परिणामों के बाद पीएम मोदी का यह संदेश न केवल इन दावों को खारिज करता है, बल्कि एनडीए के भीतर नेतृत्व को लेकर चल रही अटकलों पर भी सीधा विराम लगाता है।

पीएम मोदी ने X पर दी बधाई

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह जीत “सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है। बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा।

प्रधानमंत्री ने बिहार के चौतरफा विकास के लिए एनडीए के ट्रैक रिकॉर्ड का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “लोगों ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे विजन को देखकर हमें भारी बहुमत दिया है।”

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विशेष बधाई देते हुए लिखा, “मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और एनडीए परिवार के हमारे सहयोगी चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी और उपेंद्र कुशवाहा जी को इस जबरदस्त जीत के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ।”

नीतीश कुमार, जिन्हें उनके समर्थक “सुशासन बाबू” कहते हैं, ने पिछले दो दशकों में बिहार की कानून-व्यवस्था, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी का यह बयान न सिर्फ उनकी कार्यशैली की प्रशंसा है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि एनडीए की नई सरकार में नीतीश कुमार ही नेतृत्व संभालेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान विपक्ष के दावों के विपरीत अब साफ हो गया है कि आने वाले कार्यकाल में भी बिहार की कमान नीतीश कुमार के हाथों में ही रहेगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale