वाशिंगटन: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के हालिया बयान से यह स्पष्ट है कि वैश्विक समुदाय अच्छी तरह से जानता है कि पाकिस्तान अपनी जमीन का इस्तेमाल भारत में आतंकवाद फैलाने के लिए करता है। वेंस ने कहा है कि अमेरिका चाहता है कि पाकिस्तान अपनी धरती पर भारत के खिलाफ सक्रिय आतंकवादी संगठनों को खत्म करने में भारत की मदद करे।
उपराष्ट्रपति वेंस ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के संदर्भ में यह बयान दिया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को इस हमले का जवाब इस तरह से देना चाहिए जिससे वह किसी बड़े युद्ध में न बदल जाए। वेंस का यह बयान पाकिस्तान पर आतंकवाद को लेकर अंतरराष्ट्रीय दबाव को दर्शाता है।
🇺🇸 VP J.D Vance Calls On Pakistan To 'Cooperate With India' In 'Hunting Down' & 'Dealing With' Terrorists
— RT_India (@RT_India_news) May 2, 2025
📹 Special Report With Bret Baier on Fox News pic.twitter.com/VjOMQeY3Zx
