साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक खुशखबरी सामने आई है। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के छोटे भाई और मशहूर तेलुगु एक्टर अल्लू शिरीष (Allu Sirish) ने अपनी गर्लफ्रेंड नयनिका से सगाई कर ली है। इस खुशखबरी को एक्टर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उनकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।
अल्लू शिरीष ने सगाई की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “अंततः अपनी जिंदगी के प्यार नयनिका से मैंने खुशी-खुशी सगाई कर ली है।” तस्वीरों में कपल एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते हुए बेहद प्यारे लग रहे हैं। ये सगाई एक शानदार पारिवारिक समारोह में हुई, जिसमें अल्लू परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।
इससे पहले, 1 अक्टूबर को अपने दादा अल्लू रामलिंगैया के जन्मदिन के मौके पर अल्लू शिरीष ने अपनी सगाई का एलान किया था। उन्होंने पेरिस में एफिल टॉवर के सामने नयनिका के साथ हाथ पकड़े एक तस्वीर शेयर की थी। उस समय उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “आज आप सभी के साथ यह तस्वीर शेयर करना जरूरी था।”
फैंस इस खबर से बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। अल्लू शिरीष और नयनिका की जोड़ी को फैंस खूब प्यार दे रहे हैं और उनकी शादी को लेकर भी अब उत्सुकता बढ़ गई है।
