गुजरात: राजकोट पुलिस ने नष्ट की 81 लाख की विदेशी शराब की 18 हजार से ज्यादा बोतलें

नष्ट की गई विदेशी शराब की बोतलों की कुल संख्या 18,492 है, जिसकी अनुमानित कीमत 81 लाख 24 हजार 620 रुपये है।

Gujarat: Rajkot Police Destroy Over 18,000 Bottles of Foreign Liquor Worth ₹81 Lakh
Gujarat: Rajkot Police Destroy Over 18,000 Bottles of Foreign Liquor Worth ₹81 Lakh

राजकोट: गुजरात के राजकोट जिले की पुलिस ने धोराजी, उपलेटा, जामकंडोरणा और भायावदर तालुकाओं में बड़ी कार्रवाई करते हुए जब्त की गई विदेशी शराब की हजारों बोतलों को नष्ट कर दिया। पुलिस ने इन चारों तालुकाओं में अलग-अलग कार्रवाइयों के दौरान यह शराब बरामद की थी।

नष्ट की गई विदेशी शराब की बोतलों की कुल संख्या 18,492 है, जिसकी अनुमानित कीमत 81 लाख 24 हजार 620 रुपये है। इस कार्रवाई के दौरान संबंधित तालुकाओं के पुलिस अधिकारी, मामलतदार, प्रांत कार्यालय के अधिकारी और अन्य उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale