Trump-Zelensky meeting: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी बैठक सार्थक रही। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने युद्ध को समाप्त करने और सुरक्षा गारंटियों पर चर्चा की। ज़ेलेंस्की ने भरोसा जताया कि ट्रंप इस संघर्ष को समाप्त करने में मदद करना चाहते हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, बैठक के बाद ज़ेलेंस्की ने यूरोपीय नेताओं से भी बात की और पत्रकारों से कहा कि ट्रंप युद्ध को खत्म करने के लिए तैयार हैं।
बैठक में लंबी दूरी की टॉमहॉक मिसाइलों की भी चर्चा हुई। ट्रंप ने ज़ेलेंस्की की मांग को पूरी तरह नकारा नहीं, लेकिन हंगरी में कुछ हफ्तों में रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ होने वाली बैठक को ध्यान में रखते हुए वे इस विकल्प पर उत्साहित नहीं दिखे।
I met with the heads of American think tanks.
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) October 18, 2025
We discussed the battlefield and the steps that can bring us closer to a guaranteed peace. Many think tank representatives are already working with our people and our military to find effective solutions. We appreciate this and count… pic.twitter.com/ULsIhyaV06
दो घंटे से अधिक समय तक चली बातचीत के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों से हत्या रोकने और समझौता करने की अपील की। वहीं ज़ेलेंस्की ने कहा कि वह लंबी दूरी की मिसाइलों पर ज्यादा चर्चा नहीं करना चाहते, ताकि अमेरिका विवाद को बढ़ावा न दे।
ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि जेलेंस्की और पुतिन दोनों ही युद्ध को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि पुतिन से हाल ही में हुई फोन बातचीत सार्थक रही और जल्द ही दोनों के बीच शांति की दिशा में पहल हो सकती है। यूक्रेन-रूस युद्ध के समाधान की यह बैठक एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखी जा रही है।
