ग्रेटर नोएडा: थाना बीटा 2 क्षेत्र में डायल 112 में तैनात एक हेड कांस्टेबल की बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह एक महिला को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया है। डीसीपी ने हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
