क्विटो: इक्वाडोर के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ उस समय बाल-बाल बच गए जब मध्य इक्वाडोर में उनके काफिले को पत्थर फेंक रहे प्रदर्शनकारियों ने निशाना बनाया। राष्ट्रपति नोबोआ एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन करने पहुँचे थे, तभी तेल की बढ़ती कीमतों का विरोध कर रहे एक बड़े समूह ने उनके काफिले को घेर लिया। सरकार के एक मंत्री ने दावा किया है कि राष्ट्रपति की बख्तरबंद गाड़ी पर गोलियों की बौछार भी की गई।
न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, पर्यावरण मंत्री इनेस मंजानो ने जानकारी दी, “लगभग 500 लोग आए और उन पर पत्थर फेंक रहे थे, और जाहिर तौर पर राष्ट्रपति की कार पर भी गोलियों के निशान हैं।” सरकार ने एक वीडियो जारी किया है जो कथित तौर पर गाड़ी के अंदर से फिल्माया गया है। इस वीडियो में प्रदर्शनकारी सड़क पर खड़े, झंडों में लिपटे हुए, बड़े पत्थर और ईंटें इकट्ठा करने के लिए भागते दिख रहे हैं। जैसे ही राष्ट्रपति की एसयूवी वहाँ से गुजरी, प्रदर्शनकारियों ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए जो गाड़ी के पैनलिंग से टकराए और खिड़कियाँ टूट गईं।
वीडियो में एक आवाज को “सिर नीचे करो! सिर नीचे करो!” चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि वे अभी भी जांच कर रहे हैं कि शेवरले सबर्बन गाड़ी पर जो निशान दिख रहे हैं, वे गोली चलने के कारण ही हुए थे या नहीं। अच्छी बात यह रही कि हमले में राष्ट्रपति को कोई चोट नहीं आई और घटना के बाद पाँच लोगों को हिरासत में लिया गया है।
The narco-gangs of Ecuador carried out an assassination attempt of the country’s conservative President Daniel Noboa today.
— Visegrád 24 (@visegrad24) October 8, 2025
They shot st his car while other far-left protesters threw stones at it.
Noboa is a known as the “Nayib Bukele of Ecuador” pic.twitter.com/l3UxzhT0wh
क्यों उबल रहा है इक्वाडोर?
यह हमला डीजल की कीमतें बढ़ाने के सरकार के फैसले के बाद देश में बढ़ते हिंसक प्रदर्शनों के बीच हुआ है। प्रदर्शनकारी लगातार हड़ताल कर रहे हैं, सड़कों को ब्लॉक कर रहे हैं और उन्होंने 16 सैनिकों का अपहरण भी कर लिया था, हालांकि इन सैनिकों को बाद में बिना किसी नुकसान के रिहा कर दिया गया। रविवार को, इक्वाडोर में एक रैली के दौरान सेना द्वारा एक प्रदर्शनकारी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। प्रदर्शनकारियों और सैन्य बलों की झड़प के बीच सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं। इन अशांति के बाद राष्ट्रपति नोबोआ ने कई प्रांतों में आपातकाल की घोषणा कर दी है।
हाल ही में फिर से राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले नोबोआ, सरकारी खर्च में लगभग 1 बिलियन डॉलर बचाने के लिए डीजल सब्सिडी में कटौती करने की कोशिश कर रहे हैं। कभी लैटिन अमेरिका के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माने जाने वाले इक्वाडोर में हाल के सालों में हिंसा में नाटकीय वृद्धि देखी गई है।
🚨🇪🇨 BREAKING: Ecuadorian President Daniel Noboa has survived an assassination attempt after gunfire struck his motorcade in Cañar province.
— carlsen sterling (@carlsensterling) October 7, 2025
Officials say a group of 500 protesters surrounded his vehicle, hurling rocks. “Signs of bullet damage” were found on the car, though… pic.twitter.com/1PJbwmPatx
कोलंबिया और पेरू दुनिया के दो सबसे बड़े कोकीन उत्पादक देश हैं और इन दोनों के बीच स्थित होने के कारण इक्वाडोर ड्रग्स के लिए एक प्रमुख ट्रांसिट केंद्र बन गया है। अधिकारियों ने ड्रग गैंग्स पर अशांति फैलाने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि ये आपराधिक समूह देश को अस्थिर करने के लिए विरोध प्रदर्शनों का फायदा उठा रहे हैं।
