Bank Holiday Today October 6: आज किन शहरों में बंद रहेंगे बैंक? यहाँ देखें RBI की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

6 अक्टूबर, 2025 को अगरतला और कोलकाता में बैंक लक्ष्मी पूजा के कारण बंद रहेंगे। इस दिन बैंक और सभी वित्तीय संस्थान ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। स्थानीय लोग इस अवसर पर धार्मिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Bank Holiday Today October 6, 2025
Bank Holiday Today October 6, 2025

Bank Holiday Today October 6 2025: त्योहारों के सीजन में बैंक की सेवाओं की जानकारी रखना बेहद जरूरी हो जाता है। खासकर जब आपको जरूरी लेन-देन करना हो। आज (सोमवार), 6 अक्टूबर 2025 है, और कई लोगों को कंफ्यूजन होता है कि क्या बैंक खुले हैं या बंद। आम तौर पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियम के अनुसार, महीने के हर दूसरे और चौथे शनिवार बैंक बंद रहते हैं। साथ ही किसी विशेष त्योहार या राज्य-विशेष छुट्टी के कारण पहला, तीसरा या पांचवां शनिवार भी अवकाश हो सकता है।

RBI हर साल बैंक अवकाश की लिस्ट पहले से जारी करता है, जिसमें बताया जाता है कि किस राज्य या शहर में कौन सी तारीख को बैंक बंद रहेंगे। इस लिस्ट के अनुसार गर आपको आज (सोमवार, 6 अक्टूबर) बैंक का कोई जरूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले यह खबर ज़रूर पढ़ लें। लक्ष्मी पूजा के कारण आज देश के दो बड़े शहरों – अगरतला (अगरतला) और कोलकाता (Kolkata) – में बैंक बंद रहेंगे।

इसका मतलब है कि अगर आप इन शहरों में हैं, तो आज बैंक का काम नहीं हो पाएगा।

अगरतला (अगरतला) और कोलकाता को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में बैंक खुले रहेंगे और आप अपना जरूरी बैंकिंग काम आसानी से कर सकते हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले हमेशा RBI की छुट्टियों की सूची देख लेना चाहिए ताकि अनावश्यक भ्रम और परेशानी से बचा जा सके।

Bank Holiday Today October 6, 2025

6 अक्टूबर, 2025 को अगरतला और कोलकाता में बैंक लक्ष्मी पूजा के कारण बंद रहेंगे। इस दिन बैंक और सभी वित्तीय संस्थान ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। स्थानीय लोग इस अवसर पर धार्मिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यह छुट्टी त्योहारी सीजन का हिस्सा है और लोगों को परिवार और पूजा-पाठ के लिए समय देती है।

अक्टूबर 2025 की बैंक छुट्टियाँ

तारीखशहर/क्षेत्रछुट्टी का कारण
1 अक्टूबरअगर्तला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इटानगर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनंतपुरमदुर्गा पूजा, नवरात्रि का नौवाँ दिन (महानवमी), दशहरा, आयुध पूजा, विजयदशमी
2 अक्टूबरपूरे भारतमहात्मा गांधी जयंती, दशहरा, विजयदशमी, दुर्गा पूजा (दसैन), श्री श्री शंकरदेव जन्मोत्सव
3 अक्टूबरगंगटोकदुर्गा पूजा और दसैन
4 अक्टूबरगंगटोकदुर्गा पूजा और दसैन
5 अक्टूबरपूरे भारतरविवार वीकली ऑफ
6 अक्टूबरअगर्तला, कोलकातालक्ष्मी पूजा
7 अक्टूबरबेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, शिमलामहर्षि वाल्मीकि जयंती, कुमार पूर्णिमा
10 अक्टूबरशिमलाकरवा चौथ
11 अक्टूबरपूरे भारतदूसरी शनिवार वीकली ऑफ
12 अक्टूबरपूरे भारतरविवार वीकली ऑफ
18 अक्टूबरगुवाहाटीकाटी बिहू
19 अक्टूबरपूरे भारतरविवार वीकली ऑफ
20 अक्टूबरअगर्तला, अहमदाबाद, ऐजोल, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, इटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ादिवाली, नरक चतुर्दशी, काली पूजा
21 अक्टूबरबेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, श्रीनगरदिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), दीपावली, गोवर्धन पूजा
22 अक्टूबरअहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमलादिवाली (बली प्रतिपदा), विक्रम संवत न्यू ईयर, गोवर्धन पूजा, बालिप्रदिपादमी, लक्ष्मी पूजन
23 अक्टूबरअहमदाबाद, गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमलाभाई बीज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजन, भ्रातृ द्वितीया, निंगोल चक्कौबा
25 अक्टूबरपूरे भारतचौथी शनिवार वीकली ऑफ
26 अक्टूबरपूरे भारतरविवार वीकली ऑफ
27 अक्टूबरकोलकाता, पटना, रांचीछठ पूजा
28 अक्टूबरपटना, रांचीछठ पूजा
31 अक्टूबरअहमदाबादसरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को 2028 तक करना पड़ सकता है इंतजार, जानें पूरी डिटेल

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale