वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दशहरा के दिन शहर की शांति और सौहार्द को भंग करने की कोशिश सामने आई। मदनपुरा क्षेत्र के हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा बजाई जा रही थी, तभी दर्जनों लोगों की भीड़ ने पुजारी संजय को धमकियां देना शुरू कर दिया और चालीसा बंद करने की मांग की। डर के चलते पुजारी ने हनुमान चालीसा बजाना रोक दिया।
मदनपुरा वाराणसी का मुस्लिम बहुल इलाका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर के स्पीकर से बज रहे हनुमान चालीसा ने उन्हें असुविधा दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया और पुजारी की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
यह घटना वाराणसी के संवेदनशील मदनपुरा इलाके में हुई, जहां धार्मिक भावनाओं के चलते छोटी-सी घटना भी बड़े विवाद का रूप ले सकती है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
वाराणसी के मदनपुरा इलाके में हनुमान चालीसा का पाठ बजाने पर मंदिर के पुजारी को धमकियाँ मिलीं..
— Ankit Rawal (@ankitrawal2711) October 3, 2025
इलाके का इकलौता हिंदू मंदिर अब सहम कर खामोश है… और यही नज़ारा वहां-वहां देखने को मिलता है, जहां ये लोग संख्या में ज़्यादा हो जाते हैं। pic.twitter.com/S7NyREtBrg
