PM मोदी ने किया दिल्ली के CR पार्क दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा, मां काली बाड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

सीआर पार्क का दुर्गा पूजा पंडाल दिल्ली में बंगाली समुदाय की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। अष्टमी पर यहां भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी के आने से आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।

PM Modi Visits CR Park Durga Puja Pandal in Delhi, Offers Prayers at Kali Bari Temple
PM Modi Visits CR Park Durga Puja Pandal in Delhi, Offers Prayers at Kali Bari Temple

नई दिल्ली: दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर दिल्ली का चिट्रंजन पार्क (CR Park) भक्ति और आस्था से सराबोर रहा। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां के प्रसिद्ध दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा किया और काली बाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं। इस दौरान इलाके में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।

प्रधानमंत्री की मौजूदगी को देखते हुए ग्रेटर कैलाश-II वेलफेयर एसोसिएशन ने लोगों को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की थी। इसमें स्थानीय निवासियों से अपील की गई थी कि दोपहर 3 बजे से रात 12 बजे तक सीआर पार्क और जीके-II की कुछ सड़कों पर जाने से बचें, ताकि सुरक्षा और आवाजाही सुचारू रह सके।

सीआर पार्क का दुर्गा पूजा पंडाल दिल्ली में बंगाली समुदाय की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। अष्टमी पर यहां भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी के आने से आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। उनका यह दौरा त्योहारों के प्रति जुड़ाव और सांस्कृतिक एकता का संदेश लेकर आया। स्थानीय प्रशासन ने भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale