बरेली उपद्रव: मौलाना तौकीर रजा के करीबियों की संपत्ति पर चला बुलडोजर, नफीस खान की अवैध दुकानें सील

नदीम खान को भी गिरफ्तार किया गया है। वह मौलाना तौकीर रजा का दाहिना हाथ माना जाता है और उपद्रव के दौरान भीड़ जुटाने का मुख्य आरोपी रहा। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ और उसने पुलिस का वायरलेस सेट भी छीना था।

Bareilly Violence: Bulldozers Demolish Illegal Property of Maulana Tauqeer Raza's Close Associates
Bareilly Violence: Bulldozers Demolish Illegal Property of Maulana Tauqeer Raza's Close Associates

उत्तर प्रदेश के बरेली में ‘I Love Muhammad’ विवाद के चलते हुए उपद्रव मामले में अब तक 56 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों में मौलाना तौकीर रजा के खास करीबी नदीम खान और नफीस खान भी शामिल हैं। यूपी पुलिस ने मामले में कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है और नफीस खान की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है। ये संपत्तियां मौलाना तौकीर रजा से जुड़ी हुई बताई जा रही हैं।

बरेली के मुख्य बाजार में तौकीर रजा के सहयोगियों की करोड़ों की अवैध संपत्तियों को नगर निगम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सील कर दिया। सिविल लाइंस इलाके में मजार की आड़ में 70 अवैध दुकानें बनाई गई थीं, जिनसे हर महीने लाखों रुपये किराया वसूला जा रहा था।

नदीम खान को भी गिरफ्तार किया गया है। वह मौलाना तौकीर रजा का दाहिना हाथ माना जाता है और उपद्रव के दौरान भीड़ जुटाने का मुख्य आरोपी रहा। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ और उसने पुलिस का वायरलेस सेट भी छीना था। पुलिस ने नदीम और अन्य आरोपियों की परेड कराई और पूरे मामले की जांच जारी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale